समाजवादी पार्टी ने की स्व.बीजू बाबू को भारत रत्न देने की मांग
स्व.बीजू पटनायक की 104वीं जयंती एवं पंचायतीराज दिवस के मौके पर समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने बीजू बाबू को भारत रत्न देने की मांग की है।
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के प्रवाद पुरुष, पूर्व मुख्यमंत्री स्व.बीजू पटनायक की 104वीं जयंती एवं पंचायतीराज दिवस के मौके पर प्रदेश भर कई कार्यक्रम आयोजित किए। इस अवसर पर बीजू जनता दल के साथ विभिन्न संगठन एवं व्यक्ति विशेष ने स्व.बीजू बाबू को भारत रत्न देने की मांग की है।
समाजवादी पार्टी के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने एक पत्रलिकर प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है कि स्व. बीजू बाबू ने केवल ओडिशा के ही नहीं बल्कि देश के महान नेताओं में से एक थे। पद्म पुरस्कार एवं भारत रत्न पिछले 65 साल से दिया जा रहा है और अब तक 87 ओडिआ लोगों को पद्म पुरस्कार दिया गया है। इसमें से 72 लोगों को पद्मश्री तो 12 लोगों को पद्मभूषण एवं तीन लोगों को पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है।
सपा के राज्य अध्यक्ष रवि बेहेरा ने कहा कि दुख की बात है कि अभी तक एक भी ओडि़आ व्यक्ति को आज तक भारत रत्न नहीं दिया गया है। उत्कल गौरव मधुसूदना दास हों या फिर उत्कल मणि गोपबन्धु दास हों, पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब हों या फिर पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बीजू पटनयाक हों सभी को केन्द्र सरकार सर्वोच्च सम्मान देने से वंचित रखा है।
देश की आजादी के लिए बीजू बाबू के अवदान को हर कोई जानता है। इंडोनेशिया स्वाधिनता संग्राम हो या फिर दुसरे विश्व युद्ध के समय जर्मन सेना के घेरे में रहने वाले सोवियत रूस सैन्यवाहिनी को खाद्य, वस्त्र एवं जूता मुहैया कर उन्हें उद्धार करना हो या फिर देश की आजादी के बाद पंचायतीराज व्यवस्था को कार्यकारी करना हो हर क्षेत्र में स्व.बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय व सराहनीय है। ऐसे में आज समाजवादी पार्टी की तरफ से प्रधानमंत्री से भारत रत्न दिलाने की मांग करती है।
Eastern Zonal Council Meeting Odisha: नवीन ने किया ओडिशा को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग