विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

राउरकेला में पुलिस के साथ मुठभेड़, सेक्टर 7 में हुए हत्याकांड के दो आरोपित गोली लगने से घायल

Published: Sat, 20 Jun 2026 09:22 AM (IST)

राउरकेला में पुलिस मुठभेड़ के दौरान चर्चित तूफान विंधानी हत्याकांड के दो आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।

News Article Hero Image

HighLights

  1. राउरकेला में पुलिस की आरोपियों से मुठभेड़ हुई।

  2. तूफान विंधानी हत्याकांड के दो आरोपी घायल हुए।

  3. घायलों को गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जागरण संवाददाता, राउरकेला। सेक्टर-7 थाना क्षेत्र के तीन दिन पुराने चर्चित तूफान विंधानी हत्याकांड में शामिल दो आरोपियों के साथ शनिवार अहले सुबह को राउरकेला पुलिस की मुठभेड़ हो गई। इस दौरान दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगने से वे घायल हो गए। घायल आरोपियों की पहचान छुनु हरिपा और सुशांत नायक के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को दोनों आरोपियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर झिरपानी क्षेत्र में घेराबंदी की गई। इसी दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी दो राउंड फायरिंग की, जिसमें दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी।

Rourkela News

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी सेक्टर-7 में हुए चर्चित हत्या कांड में संलिप्त थे और उनकी तलाश की जा रही थी।

Rourkela

घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है तथा आरोपियों से पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं का भी पता लगाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर AIIMS नर्सिंग कॉलेज की चौथी मंजिल में लगी आग, दमकल की 4 गाड़ियों ने पाया काबू

यह भी पढ़ें- ओडिशा में PMAY-U के तहत घर लेना हुआ सस्ता, रजिस्ट्रेशन फीस 1% से भी कम करने की तैयारी