विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kandhamal Lok Sabha Chunav Result 2024: ओडिशा के कंधमाल में कौन मारेगा बाजी? इन प्रत्‍याशियों की किस्‍मत लगी दांव पर

Published: Mon, 03 Jun 2024 02:05 PM (IST)

Kandhamal Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा के कंधमाल लोकसभा सीट पर हुए मतदान का परिणाम कल यानी कि 4 ...और पढ़ें

कंधमाल लोकसभा सीट पर हुए मतदान का परिणाम कल
कंधमाल लोकसभा सीट पर हुए मतदान का परिणाम कल

HighLights

  1. बीजू जनता दल का गढ़ माना जाता है कंधमाल लोकसभा सीट
  2. भाजपा के सुकांत कुमार पाणिग्रही, बीजद के अच्‍युतानंद सामंत और कांग्रेस के अमीर चंद्र नायक चुनावी मैदान में

डिजिटल डेस्‍क, भुवनेश्‍वर। Lok Sabha Chunav Result 2024 ओडिशा के कंधमाल लोकसभा सीट पर हुए मतदान का परिणाम कल 4 जून को आने वाला है। कंधमाल में लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत 20 मई को मतदान हुआ। अब मतदाताओं सहित सभी उम्‍मीदवारों को चुनाव परिणाम के आने का इंतजार है। 

कंधमाल लोकसभा सीट का इतिहास

कंधमाल संसदीय क्षेत्र ओडिशा के 21 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। इस लोकसभा सीट को विधानसभा की चार सीटों के विलय से बनाया है। 7,654 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले इस जिले का गठन करीब 30 साल पहले किया गया था।

यह संसदीय क्षेत्र 2000 में गठित परिसीमन आयोग की सिफारिशों के बाद 2008 में अस्तित्व में आया। यहां पहली बार 2009 में सांसद चुनने के लिए मतदान हुआ, जिसमें बीजद उम्‍मीदवार रुद्र माधव राय ने जीत दर्ज की थी।

इसके बाद 2014 और 2019 के चुनाव में भी बीजद को सफलता मिली थी। इस लोकसभा सीट को बीजेडी का गढ़ भी कहा जाता है।

प्राकृतिक सौन्‍दर्य से भरपूर है कंधमाल

यह क्षेत्र प्रकृति का स्वर्ग कहलाता है। यहां की दरिंगबाड़ी को ओडिशा का कश्मीर कहा जाता है। मौर्य सम्राट अशोक ने जउगदा के शिलालेख में इस पर्वतीय स्थान का उल्लेख किया है। यहां के घाटों के इलाके को कलिंग कहा जाता है। यहां सबसे लोकप्रिय विरुपाक्ष मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। इस मंदिर का शिवलिंग दक्षिण की ओर झुका हुआ है। यहां का दोकरा, टेराकोटा, बांस का काम दूर-दूर तक अपनी पहचान बना चुका है।

कंधमाल से उम्‍मीदवारों की सूची

कंधमाल लोकसभा सीट से भाजपा ने सुकांत कुमार पाणिग्रही, बीजद ने अच्‍युतानंद सामंत और कांग्रेस ने अमीर चंद्र नायक को चुनावी मैदान में उतारा है। 2019 के चुनाव में बीजद के अच्‍युतानंद इस सीट से सांसद चुने गए थे।

ये भी पढ़ें :

Puri Firecracker Explosion: अब तक 13 लोगों की मौत, 17 गंभीर रूप से घायल अस्पताल में भर्ती; इलाके में दहशत

Odisha में जानलेवा बनी गर्मी, हीट स्‍ट्रोक से 72 घंटों में 99 मौतें; अब तक कुल 141 ने गंवाई जान