ओडिशा के सात जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने ओडिशा के सात जिलों में बारिश की आशंका जताई है, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।
By Edited By: Published: Sun, 10 Feb 2019 11:54 PM (IST)Updated: Mon, 11 Feb 2019 09:39 AM (IST)
भुवनेश्वर, जेएनएन। मौसम विभाग ने आगामी 24 घंटे में राज्य के सात जिलों में कम से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। इसके बाद राज्य के अनेक जिलों में कुछ दिन तक घना कुहासा भी जारी रह सकता है। इससे आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है। मौसम विभाग के अनुसार भोर के समय कुहासा इतना घना होगा कि 200 मीटर तक कुछ दिखाई देना मुश्किल हो जाएगा। ऐसे में इस समय के दौरान घर से बाहर निकलने और वाहन चलाते समय काफी सतर्कता बरतने की जरूरत है।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर छत्तीसगढ़ के ऊपर बना चक्रवात झारखंड एवं छत्तीसगढ़ में सक्रिय है। इसके प्रभाव से ओडिशा का आकाश बादलों से ढका रहेगा और रिमझिम बारिश होने की संभावना है। उत्तर एवं तटीय ओडिशा के कुछ जिलों में कम से मध्यम बारिश के साथ कुहासा पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने केंद्रापड़ा, जगत¨सहपुर, जाजपुर, भद्रक, बालेश्वर, केंदुझर एवं मयूरभंज जिलों में बारिश होने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने लगाया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें