विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव, रूंधे गले से बोले- जिम्मेदारी अभी खत्म नहीं हुई

By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
Published: Mon, 05 Jun 2023 06:00 AM (GMT+05:30)

Odisha Train Tragedy मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी ने रूंधे गले से कहा कि जिम्मेदारी अभी ...और पढ़ें

Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव।
Odisha Train Tragedy: भावुक हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव।

ओडिशा, एजेंसीः ओडिशा के बालेश्वर में दर्दनाक हादसे को हुए 45 घंटे से ज्यादा गुजर चुका है। रविवार रात मीडिया से बात करते हुए केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव भावुक हो गए। उन्होंने कहा- 'हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ है।'

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रूंधे गले से कहा-

हमारा दायित्व यह सुनिश्चित करना है कि जो खो गए हैं, जल्द से जल्द उनके परिवार के लोग उनके पास पहुंचे। ये हमारा दायित्व है, हमारा दायित्व अभी खत्म नहीं हुआ।

इस दर्दनाक हादसे में आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक 275 लोगों की जान जा चुकी है, रेलवे ने दशकों में सबसे घातक रेल दुर्घटना में से एक की CBI जांच की सिफारिश की है।