विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरी रथ यात्रा 2026: श्रद्धालुओं के लिए नया ट्रैफिक व पार्किंग प्लान जारी, श्रीमंदिर तक का इलाका नो-व्हीकल जोन घोषित

Published: Wed, 15 Jul 2026 09:51 AM (IST)

पुरी पुलिस ने श्रीजगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के लिए व्यापक ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था लागू की है। ...और पढ़ें

रथ यात्रा के लिए ट्रैफिक व पार्किंग प्लान जारी ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

रथ यात्रा के लिए ट्रैफिक व पार्किंग प्लान जारी ( एआई जेनरेटेड तस्वीर )

HighLights

  1. पुरी रथ यात्रा के लिए व्यापक ट्रैफिक व्यवस्था लागू।

  2. विभिन्न मार्गों से आने वाले वाहनों हेतु पार्किंग स्थल निर्धारित।

  3. श्रीमंदिर और बड़दांड क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। श्रीजगन्नाथ की रथ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुरी पुलिस ने व्यापक ट्रैफिक एवं पार्किंग व्यवस्था लागू की है। श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए ब्रह्मगिरि, भुवनेश्वर और कोणार्क की ओर से आने वाले वाहनों के लिए अलग-अलग मार्ग और पार्किंग स्थल निर्धारित किए गए हैं। 

वहीं श्रीमंदिर और बड़दांड क्षेत्र के आसपास कई इलाकों को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।

रथ यात्रा के लिए बदला हुआ ट्रैफिक प्लान

पुलिस के अनुसार, ब्रह्मगिरि और भुवनेश्वर की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन मंगला घाट चौक, मशानीचंडी चौक और देवीघाट चौक होते हुए जगन्नाथ बल्लभ पार्किंग में पहुंचेंगे। पार्किंग भर जाने पर वाहनों को माटीतोटा खेल मैदान और उसके बाद माटीतोटा हेलीपैड मैदान में पार्क कराया जाएगा। 

कोणार्क की ओर से आने वाले दोपहिया वाहन बैदास नगर चौक, ग्रिड स्टेशन चौक और सुभाष बोस चौक होते हुए ब्लू फ्लैग बीच तथा नीलाचल अशोक क्षेत्र में पार्क किए जाएंगे।

हल्के मोटर वाहनों के लिए अलग व्यवस्था 

हल्के मोटर वाहनों के लिए भी अलग व्यवस्था की गई है। ब्रह्मगिरि से आने वाले वाहन समंग पार्किंग में खड़े किए जाएंगे, जबकि भुवनेश्वर और कोणार्क की ओर से आने वाले वाहनों को तालबनिया क्षेत्र में स्थित भूदान पार्किंग, विधानसभा अतिथि भवन, आईटीआई, हेलीपैड, इंडोर स्टेडियम, उद्यान कृषि मैदान और स्वच्छ मछली बाजार परिसर में पार्क करने की व्यवस्था की गई है।

बस सेवाओं के लिए भी विशेष रूट 

नियमित बस सेवाओं के लिए भी विशेष रूट तय किए गए हैं। भुवनेश्वर से आने वाली बसें सत्यबादी, चंदनपुर और मालतीपाटपुर मार्ग से तालबनिया बस स्टैंड तक पहुंचेंगी। पार्किंग स्थल भर जाने की स्थिति में बसें भूदान चौक के पास यात्रियों को उतारकर स्वामीनारायण मंदिर के निकट पार्क की जाएंगी। कोणार्क और ब्रह्मगिरि की ओर से आने वाली बसों के लिए भी अलग-अलग रूट निर्धारित किए गए हैं।

पर्यटक बसों के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। ब्रह्मगिरि से आने वाली पर्यटक बसें समंग पार्किंग में, भुवनेश्वर से आने वाली बसें मालतीपाटपुर बस स्टैंड में तथा कोणार्क से आने वाली बसें स्वामीनारायण मंदिर के निकट पार्क की जाएंगी।

श्रीमंदिर तक का पूरा क्षेत्र नो-व्हीकल जोन घोषित

रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए बड़दांड के डॉक्टरखाना चौक से श्रीमंदिर तक के पूरे क्षेत्र को नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इसके अलावा यात्रीकाठा, दिगबारेणी चौक, झाड़ेश्वरी चौक, जेल रोड, वृषभ चौक, सोलाखिया बरगद और मोचीसाही से श्रीमंदिर तक के मार्गों पर भी आम वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन क्षेत्रों में केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही अनुमति होगी।

पुलिस प्रशासन ने श्रद्धालुओं से निर्धारित मार्गों और पार्किंग स्थलों का पालन करने तथा यातायात नियमों का अनुपालन करने की अपील की है, ताकि रथयात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हो सके।

यह भी पढ़ें- पुरी: महाप्रभु के नवयौवन दर्शन में भारी भीड़ के बीच धक्का-मुक्की, कई श्रद्धालु घायल; 3 घंटे की देरी से खुले कपाट