विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

वेकेशन में घूमने के लिए ओडिशा का पुरी है सबसे बेस्‍ट, महाप्रभु के दर्शन के साथ ब्‍लू फ्लैग बीच चुरा रहे हैं पर्यटकों का दिल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Thu, 14 Dec 2023 12:14 PM (IST)

Odisha News छुट्टियों का सीजन शुरू हो रहा है। घूमने के शौकीन भी अपनी पसंदीदा जगहों की लिस्‍ट बना चुके ...और पढ़ें

वेकेशन में घूमने के लिए ओडिशा का पुरी है सबसे बेस्‍ट!
वेकेशन में घूमने के लिए ओडिशा का पुरी है सबसे बेस्‍ट!

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। छुट्टियों के दौरान अपने परिवार के साथ अलग-अलग जगहों पर घूमने के दौरान लोगों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाली जगहों की सूची तैयार की गई है। उस सूची में ओडिशा के पुरी शहर का नाम है।

जानकारी के मुताबिक, पुडुचेरी, पुरी और उदयपुर शीर्ष तीन स्थानों पर हैं। 23 दिसम्बर से 2 जनवरी 2024 के बीच यात्रा करने के लिए लोगों की रूचि को देखते हुए एक निजी संस्थान द्वारा किए गए आकलन के आधार पर यह जानकारी मिली है।

WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें.

पुरी में लग रहा है पर्यटकों का दिल

जानकारी के मुताबिक, पुरी देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। इसके साथ ही यहां के समुद्र तट भी पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहा है। भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु पुरी आते हैं।

नव विकसित ब्लू फ्लैग बीच बहुत सारे लोगों को आकर्षित करते हैं। इसके अलावा जगन्नाथ धाम में सुरक्षा व्यवस्था, अन्य शहरों की तुलना में कम खर्च में बेहतर रहने की सुविधा, लोगों के रुचि के अनुसार भोजन की सुविधा आदि पुरी को देश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में स्थान दिलाती है।

पुरी के अलावा लिस्‍ट में ये भी हैं शामिल

पुरी के अलावा लोग गोवा, जयपुर, मुंबई, मनाली, ओटी, मुनार और बेंगलुरु भी घूमना चाहते हैं। लोग अन्य स्थानों की यात्रा करते समय होटलों में रहना पसंद करते हैं।

कुछ लोग रिसॉर्ट्स, गेस्ट हाउस, विला और अपार्टमेंट का भी विकल्प चुन रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय यात्री भारत में मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, कोच्चि, हैदराबाद, उदयपुर, कोलकाता और गोवा की यात्रा करना चाहते हैं।

भारतीय यात्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्रिटेन, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात और जर्मनी की यात्रा करना चाहते हैं।

बुकिंग डाॅट काम के कंट्री मैनेजर संतोष कुमार ने कहा कि लोग कह रहे हैं कि टूर पर जाते समय उन्होंने जिंदगी का ज्यादा लुत्फ उठाया। चाहे क्रिसमस मनाने की बात हो या बड़े शहर के होटलों में ठहरने की, यात्री अलग-अलग तरीकों से छुट्टियां मनाना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें: Odisha News: प्राकृतिक आपदा के बाद अब जैविक आपदा से मुकाबला करने की तैयारी कर रहा है ओडिशा, थोड़ी सी चूक पड़ सकती है भारी

यह भी पढ़ें: Sri Jagannath Puri Mahaprasad: श्री जगन्नाथ धाम की महारसोई में 80,000 लोगों के लिए रोज बनता महाप्रसाद