विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पुरी में श्रीजगन्नाथ मंदिर के उत्तरी द्वार पर महाप्रसाद की खुलेआम बिक्री, परंपरा और नियमों के उल्लंघन पर विवाद

Published: Mon, 09 Nov 2026 05:00 PM (IST)

पुरी के श्रीजगन्नाथ मंदिर के उत्तरी द्वार पर महाप्रसाद की खुलेआम बिक्री से विवाद खड़ा हो गया है। यह मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का उल्लंघन है।

मंदि के बाहर महाप्रसाद की बिक्री की घटना के बाद मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा और बिक्री की अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

मंदि के बाहर महाप्रसाद की बिक्री की घटना के बाद मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा और बिक्री की अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

HighLights

  1. श्रीजगन्नाथ मंदिर के उत्तरी द्वार पर महाप्रसाद की खुलेआम बिक्री।

  2. महाप्रसाद बिक्री से मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा का उल्लंघन।

  3. श्रीमंदिर प्रशासन की अनुमति और नियमों पर उठे गंभीर सवाल।

जासं, पुरी। ओडिशा के प्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ मंदिर के उत्तरी द्वार के बाहर महाप्रसाद (अभड़ा) की खुलेआम बिक्री का मामला सामने आया है। 
 
मंदिर परिसर के बाहर बोझिया (महाप्रसाद ढोने वाले सेवक) श्रद्धालुओं को सीधे पत्तों की प्लेटों में चावल, दाल, बेसर और महुरा बेचते नजर आ रहे हैं। 
 
इस घटना के बाद मंदिर की सदियों पुरानी परंपरा और बिक्री की अनुमति को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
 
परंपरा के अनुसार, महाप्रसाद की बिक्री केवल मंदिर परिसर के भीतर स्थित 'आनंद बाजार' में ही की जाती है। बाहर के लिए पूर्व से ऑर्डर किए गए महाप्रसाद को ही बोझिया विभिन्न वाहनों तक पहुंचाते हैं। 
 
जिसे ओडिशा के अलग-अलग हिस्सों में भेजा जाता है। हालांकि, उत्तरी द्वार पर बिना किसी तय दर के सीधे श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बेचे जाने से वहां लोगों की भीड़ जुट रही है।
 
इस घटनाक्रम से श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भ्रम की स्थिति बन गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि बोझिया अपनी व्यक्तिगत पहल पर यह बिक्री कर रहे हैं या इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या संस्था का निर्देश है।
 
सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि क्या श्रीमंदिर प्रशासन या सुआर महासुआर नियोग ने परिसर के बाहर महाप्रसाद बेचने की औपचारिक अनुमति दी है? इस पूरे मामले में मंदिर प्रशासन की ओर से आधिकारिक रुख स्पष्ट होना अभी बाकी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।