ओडिशा के पुरी में बड़ा दांडा स्थित होटल में जोरदार धमाका, 4 लोग गंभीर रूप से घायल
पुरी के बड़ा दांडा स्थित टीपी होटल में हुए जोरदार विस्फोट से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
-1794570712866_m.webp)
पुरी के बड़ा दांडा स्थित होटल में जोरदार विस्फोट। (जागरण)
HighLights
पुरी के टीपी होटल में हुआ जोरदार विस्फोट।
हादसे में चार लोग गंभीर रूप से हुए घायल।
गैस सिलिंडर फटने से विस्फोट की आशंका।
जागरण संवाददाता, पुरी। ओडिशा के पुरी में बड़ा दांडा स्थित टीपी होटल के अंदर जोरदार विस्फोट होने से इलाके में हड़कंप मच गया।
इस हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बाद होटल में मौजूद लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, होटल के रेस्टोरेंट में गैस सिलिंडर से विस्फोट होने की आशंका जताई जा रही है।
विस्फोट इतना जोरदार था कि होटल की छत तक फट गई और परिसर में काफी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही पुरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। घायलों को लेकर भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
फिलहाल विस्फोट के वास्तविक कारण और नुकसान का आकलन जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
इस खबर को लगातार अपडेट किया जा रहा है। हम अपने सभी पाठकों को पल-पल की खबरों से अपडेट करते हैं। हम लेटेस्ट और ब्रेकिंग न्यूज को तुरंत ही आप तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। प्रारंभिक रूप से प्राप्त जानकारी के माध्यम से हम इस समाचार को निरंतर अपडेट कर रहे हैं। ताजा ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए जागरण के साथ।