ओडिशा में 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म का विरोध करेगी युवा कांग्रेस
युवा कांग्रेस ओडिशा में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर का विरोध करते हुए कहा है कि राज्य के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म रलीज नहीं होने दी जाएगी।
भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा युवा कांग्रेस पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की बायोपिक 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' फिल्म का ओडिशा में विरोध करेगा। युवा कांग्रेस की ओर से स्पष्ट किया गया है कि राज्य के किसी भी सिनेमाघर में यह फिल्म रलीज नहीं होने दी जाएगी। ओडिशा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष लोकनाथ महारथी ने आरोप लगाया है कि पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. सिंह के कामकाज पर इस फिल्म में काल्पनिक तथ्य डाले गए हैं।
पूर्व पीएम की छवि खराब करने का यह षड़यंत्र है। महारथी ने कहा कि फिल्म का ट्रेलर साफ बताता है कि मनमोहन सिंह और सोनिया गांधी के रिश्ते कैसे थे। एक ईमानदार पूर्व प्रधानमंत्री की छवि दुनिया भर मे धूमिल करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस फिल्म का दोबारा संपादन करने पार्टी की ओर से फिल्म निर्माता को मांग पत्र भेजा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के मुख्य किरदार में अनुपम खेर हैं जबकि लेखक संजय बारू की भूमिका अभिनेता अक्षय खन्ना हैं। फिल्म 11 जनवरी को रिलीज होगी। ट्रेलर यूट्यूब में रिलीज हो गया है। लेखक संजय बारू डॉ. सिंह के मीडिया एडवाइजर थे। फिल्म में अनुपम खेर मनमोहन की भूमिका में हैं जबकि जर्मन आíटस्ट सुजाने बर्नर्ट सोनिया गांधी की भूमिका हैं और अर्जुन माथुर राहुल गांधी बने हैं। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी के किरदार में हैं।