Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा का नवीन निवास पर प्रदर्शन

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले 19 साल से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। समाज

By JagranEdited By: Published: Wed, 02 Jan 2019 02:10 PM (IST)Updated: Wed, 02 Jan 2019 02:10 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा का नवीन निवास पर प्रदर्शन
भाजपा महिला मोर्चा का नवीन निवास पर प्रदर्शन

जासं, भुवनेश्वर : मुख्यमंत्री नवीन पटनायक पिछले 19 साल से महिलाओं का अपमान कर रहे हैं। समाज के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाएं आज उपेक्षित हैं, असुरक्षित हैं एवं महिलाओं का अपमान हो रहा है। मुख्यमंत्री का नारा महिलाओं को सुरक्षा एवं नारी को सम्मान केवल विज्ञापन तक सीमित है। छात्राओं से लेकर कामगार महिलाओं तक सब डरी हुई हैं। महिलाओं के लिए राज्य सरकार की योजना एवं आश्वासन केवल पानी में लकीर खींचने के समान है। पुलिस शासक दल के दबाव में काम कर रही है। यहां तक कि खुद शासक दल के नेता, विधायक खिलौना समझकर हर क्षण महिलाओं के इज्जत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। कुछ दिन पहले पिपिली बेबिना सामूहिक दुष्कर्म में क्राइम ब्रांच के प्रमाण अभाव के कारण दोषी को निर्दोष छूट जाना मुख्यमंत्री के महिला विरोधी नीति को प्रमाणित कर रहा है। मुख्यमंत्री के महिला विरोधी विचारधारा, क्राइमब्रांच की निष्क्रियता, महिला विरोधी बयान देने वाले मंत्री प्रदीप महारथी को बहिष्कार एवं बेबिना को न्याय दिलाने के लिए सीबीआइ जांच की मांग करते हुए मंगलवार को भाजपा महिला मोर्चा की तरफ से नवीन निवास का घेराव करने के साथ नए साल पर मुख्यमंत्री को चुड़ी उपहार दिए जाने की बात भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रभाती परिडा ने कही है। साथ ही कहा कि जबतक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है तबतक उनका आंदोलन जारी रहेगा। नवीन निवास पहुंचने से पहले पुलिस ने 25 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.