फरवरी में कोरापुट आएंगी प्रियंका गांधी
कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी बहुत जल्द ओडिशा के कोरापुट जिले का दौरा करेंगी।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Jan 2019 09:38 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jan 2019 09:38 PM (IST)
जेएनएन भुनेश्वर : कांग्रेस की महासचिव बनी प्रियंका गांधी बहुत जल्द ओडिशा के कोरापुट जिले का दौरा करेंगी। आगामी फरवरी में कोरापुट में एक आम सभा को वह संबोधित करेंगी। हालांकि इसके लिए अभी तक तिथि की घोषणा नहीं हुई है और ना ही जगह का निर्धारण किया गया है। कांग्रेस के जयपुर से विधायक तारा प्रसाद वाहिनीपति के अनुसार, कोरापुट आने के लिए प्रियंका गांधी से अनुरोध किया गया था उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। कांग्रेस के राज्य प्रभारी जितेंद्र ¨सह ने भी प्रियंका गांधी के ओडिशा दौरे पर आने की बात कही है। आगामी फरवरी में प्रियंका गांधी कोरापुट आएंगी। कब और कहां कार्यक्रम होगा, वह अभी निर्धारित नहीं हुआ है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें