महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विवेकानंद के विचारधारा अपना रहे हैं प्रधानमंत्री: धर्मेन्द्र प्रधान
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ओडिशा के 47 लाख गरीब महिलाओं को बना रही है सशक्त रसोई एवं शौच के लिए अब जंगल पर निर्भर नहीं हैं महिलाएं।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। महिलाओं के प्रति आचरण एक राष्ट्र की प्रगति को मापने का सबसे बड़ा मापदंड होने की बात स्वामी विवेकानंद ने कही थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इसी विचारधारा को कार्य में प्रयोग कर रहे हैं। इसमें महिलाओं को सशक्त करने के लिए अनेक योजनाएं बनाने की बात ट्वीट कर केन्द्र मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने लिखी है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना
महिलाओं को सशक्त करने की दिशा में प्रधानमंत्री विभिन्न प्रकार के कदम उठाने को लेकर प्रधान ने ट्वीट कर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीति के कारण देश के अन्य राज्य की तरह ओडिशा में भी बदलाव आया है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने ओडिशा में 47 लाख से अधिक गरीब महिलाओं के जीवन शैली को विकसित कर रही है। वहीं स्वच्छ भारत अभियान में ओडिशा में 80 लाख से अधिक शौचालय निर्माण किया गया है। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का लाभ पाने में भी ओडिशा श्रेष्ठ 5 राज्यों में शामिल है।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ
केन्द्र मंत्री प्रधान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि देश में गरीब महिलाओं को 8 करोड़ एलपीजी सिलेंडर प्रधान, जनधन एवं महिला शक्ति केन्द्र कर समावेशी आर्थिक योजना ग्रामीण क्षेत्र की 22 करोड़ महिलाओं को सशक्त कर रही है। इसके साथ ही देश की 5 करोड़ महिलाओं को मात्र 1 रुपये में सैनिटारी नैपकीन मुहैया करने के क्षेत्र में मोदी सरकार हमेशा आगे रही है। केवल महिलाओं की जीवन शैली को परिवर्तन करना ही नहीं बल्कि सभी का समान सुविधा का अवसर देने एवं सशक्त करने में भारत सरकार की आत्मनिर्भर योजना स्तम्भ का काम कर रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ओडिशा के साथ भारत के ग्रामीण क्षेत्र में ब़ड़ा परिवर्तन लाने का काम किया है।
नारी तू नारायणी
प्रधान ने अपने ट्वीट में लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण आज देश की मां बहने शौच एवं रसोई के लिए अब जंगल पर निर्भर नहीं हैं। नारी तू नारायणी जैसी सोच के साथ सरकार प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं स्वच्छ भारत योजना शुरु किया है जिससे महिलाओं की जीवनशैली में बदलाव आने के साथ सम्मान मिल रहा है।