Ramnath Kovind in Odisha: राष्ट्रपति बोले, ओडिशा ने पूरी दुनिया को दिया शांति का संदेश
President Ramnath Kovind. राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पाइक विद्रोह स्मृति स्थल का शिलान्यास करते हुए कहा है कि यह आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Ramnath Kovind in Odisha. उत्कल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ओडिशा ने पूरी दुनिया को शांति का संदेश दिया है। इस विश्वविद्यालय के छात्रों ने देश को गौरावान्वित किया है। देश के उच्च शिक्षा के क्षेत्र में यह प्रमुख शिक्षानुष्ठान बनेगा। पांच से सात साल में यह विश्वविद्यालय देश के श्रेष्ठ विश्व विद्यालय में शामिल हो जाएगा। विश्वविद्यालय को आगे ले जाने के लिए राष्ट्रपति ने पुरातन छात्रों को आगे आने का आह्वान किया है।
इससे पहले खुर्दा जिले के वरूणेई में पाइक विद्रोह स्मारिकी शिलान्यास उत्सव में भाग लेते हुए रविवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पाइक विद्रोह स्मृति स्थल का शिलान्यास करते हुए कहा है कि यह आगामी पीढ़ी के लिए प्रेरणा का काम करेगी।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने वरुणेई को वीरभूमि से संबोधन करते हुए कहा कि पाइक सदैव स्वाभिमानी थे, अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे थे। बक्सी जगबंधु के नेतृत्व में पाइक लड़ाई लड़े थे। अंग्रेजों ने इस आंदोलन का दमन कर दिया था। बावजूद इसके यह आंदोलन स्मरणीय है। स्मारिकी के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री नवीन पटनायक एवं केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की राष्ट्रपति ने सरहाना की।
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि ओडिशा के आधारभूमि विकास के लिए केंद्र सरकार पैनी नजर रखे हुए है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि आधुनिक ओडिशा के निर्माण में बीजू बाबू के अवदान को भुलाया नहीं जा सकता है। पाइक विद्रोह में ओडिशा के सभी वर्ग को लोग शामिल हुए थे। यह मिट्टी चंडाशोक से धर्माशोक में तब्दील हुई थी। यह स्मारिकी विश्व को पाइकों की संस्कृति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का काम करेगी। इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पाइकों के बलिदान की सौरगाथा का वर्णन किया और पाइक विद्रोह के संग्रामियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।