दुर्गा पूजा की तैयारियां शुरु, कहीं डिज्नीलैंड तो कहीं बनायी जा रही है मां की खास मूर्ति
Durga Puja 2019 ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में दुर्गा पूजा की तैयारियां जाेरों पर है मां के पूजन के लिए विशाल पंडाल और मूर्तियां तैयार की जा रही हैं।
भुवनेश्वर, जेएनएन। Durga Puja 2019 राजधानी भुवनेश्वर में आठ साल से दुर्गा पूजा के दौरान अपने भव्य पूजा पंडाल (तोरण) एवं झांकी तथा सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों के आकर्षण का केंद्र रहने वाला झारपड़ा पूजा पंडाल में इस साल भी दर्शकों को नई अनुभूति देने का प्रयास झारपड़ा दुर्गा पूजा कमेटी की तरफ से किया गया है।
कमेटी की तरफ से बुधवार को आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए जानकारी दी गई है। कमेटी की तरफ से तोरण से लेकर आलोक सज्जा, पूजा व प्रसाद आवंटन, मूर्ति एवं मेढ़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, रावण दहन, एकता एवं भाईचारा, सुरक्षा व्यवस्था, परिमल व्यवस्था के साथ तत्काल चिकित्सा व्यवस्था एवं सूचना केंद्र एवं वरिष्ठ नागरिकों के दर्शन के लिए विशेष व्यवस्था, मीना बाजार आदि व्यवस्था का खाका पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है।
झारपड़ा दुर्गा पूजा कमेटी के आवाहक श्रीधर जेना, सचिव धरणीधर जेना, अध्यक्ष शिखरचंद्र जेना ने आज यहां एक पत्रकार सम्मेलन के जरिए जानकारी देते हुए कहा है कि पिछले आठ साल से झारपड़ा पूजा पंडाल राजधानी के लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा है और इस बार भी कमेटी ने दर्शकों को आकर्षित करने के लिए ठोस व्यवस्था की है। पश्चिम बंगाल के प्रख्यात कारीगर चंद्र गिरी के साथ 50 उनके 50 सहयोगी पिछले डेढ़ महीने से तोरण निर्माण में लगे हैं। इस बार पेरिस शहर के डिजनी लैंड पार्क के आकार का तोरण बनाया जा रहा है, जिसका विमोचन आज किया गया है।
पश्चिम बंगाल के ही चंदन नगर के प्रख्यात कारीगरों के जरिए लाइट सजावट की व्यवस्था की गई है। ओडिशा के प्रतिष्ठित कारीगर संतोष कुमार बेहेरा के द्वारा मां दुर्गा 12 फुट ऊंची भव्य मूर्ति निर्माण किया जा रहा है। इस साल मां को चांदी के मुकुट के साथ पाश्र्व देवी देवताओं को भी चांदी के आभूषणों से सजाया जाएगा। षष्ठी से लेकर दशमी तक हर शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में भुवनेश्वर, छत्रपुर, कटक के प्रसिद्ध कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करेंगे। दशमी तिथि में शाम सात बजे कमेटी की तरफ से 40 फुट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा। पूजा में हर साल की तरह इस बार भी एकता एवं भाईचारे पर विशेष महत्व दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था को सख्त की गई है। पुलिस प्रशासन के साथ कमेटी के कार्यकर्ता सुरक्षा व्यवस्था में नियोजित किए जाएंगे।
ओडिशा की अन्य खबरें पढऩे के लिए यहां क्लिक करें
20 हजार सरकारी कर्मचारियों ने लिया इस खास योजना का लाभ, अब वसूली के लिए सरकार सख्त