Odisha Weather Forecast News Update: ओडिशा में भारी बारिश का कहर, खतरे के निशान पर पहुंचा नदियां का जलस्तर; देखें वीडियो
Odisha Weather Forecast ओडिशा में भारी बारिश के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंच चुका है। मौसम विभाग ने राज्य में रेड अलर्ट भी जारी किया हुआ है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में भारी वर्षा के कारण बैतरणी नदी का जलस्तर खतरे के निशान तक पहुंच गया है। जल संसाधन विभाग के अधिकारी स्थिति का आकलन करने के लिए क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। गौरतलब है कि मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण ओडिशा में भारी बारिश होने की सम्भावना व्यक्त की थी, ऐसे में प्रदेश के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया जा चुका है।
#WATCH Odisha: Baitarani River touches danger mark, following heavy rainfall in the region. Visuals from Akhuapada village in Bhadrak district. Officials of the Water Resources Department are vising the area to assess the situation. pic.twitter.com/LnXhGQ6SWA
— ANI (@ANI) August 21, 2020
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की सम्भावना है। कोरापुट, मालकानगिरी, नवरंगपुर, नुआपड़ा, बलांगीर, बरगड़, सोनपुर, अनुगुल, सम्बलपुर, देवगड़, सुन्दरगड़, केन्दुझर जिले में भारी बारिश हो सकती है, इन जिलों के लिए आरेंज चेतावनी जारी की गई है। उसी तरह से भद्रक, जाजपुर, केन्द्रापड़ा, मयूरभंज एवं बौद्ध जिले में भारी बारिश को लेकर पीली चेतावनी जारी की गई है।
ऐसी रहेगी हवा की रफ्तार
समुद्र के आस-पास क्षेत्रों में प्रतिघंटा 45 से 55 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। ऐसे में मछुआरों को समद्र में ना जाने की हिदायत दी गई है। 1 अगस्त से 19 अगस्त तक प्रदेश में 739.7 मिमी. बारिश हुई है। यह स्वभाविक से 7 प्रतिशत कम है। 4 जिलों में कम बारिश हुई है।
पानी में बहा लकड़ी का पुल
वहीं दूसरी तरफ पुरी जिले के ब्रह्मगिरी ब्लाक अन्तर्गत तिनिकुदी गांव के से प्रवाहित होने वाली भार्गवी नदी के ऊपर बना लकड़ी का पुल पानी में बह गया है। इससे तिनिकुदी एवं बालीकुदा के बीच का संपर्क कट गया है। यह लकड़ी का पुल इन दो गांव को जोड़ता था। लगातार जारी बारिश के भद्रक जिले में बैतरणी नदी के साथ उसकी शाखा नदियों का जल स्तर बढ़ने लगा है। बैतरणी नदी के साथ ही सालंती, रेव, कपाली, गेंगुटी में जलस्तर बढ़ रहा है। धामनगर ब्लाक के धामनगर फलपुर मार्ग घोसरा के पास 3फुट बाढ़ का पानी प्रवाहित हो रहा है। बारिश के कारण फसलें बर्बाद हो गई है। बैतरणी नदी आखुआपदा में खतरे के निशान के आस-पास पहुंच गई है।