राज्य में बद से बदत्तर हो गई विधि-व्यवस्था : सुरमा पाढ़ी
राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गई है। राज्य में चोरी, डकैती से लेकर
जासं, भुवनेश्वर : राज्य में कानून व्यवस्था बद से बदत्तर हो गई है। चोरी, डकैती से लेकर सामूहिक दुष्कर्म जैसे मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। मुख्यमंत्री के अधीन रहने वाली पुलिस की निष्क्रियता से आम लोगों को घर से निकलना दूभर हो गया है। इतना ही नहीं हाजत (पुलिस कस्टडी) में मौत के मामले भी बढ़ गए हैं। पुलिस शासक बीजद की कठपुतली बनकर काम कर रही है। यह आरोप पूर्व मंत्री सह भाजपा नेत्री सुरमा सुरमा पाढ़ी ने लगाया है। पाढ़ी की ओर से कहा गया है कि दो दिन पहले नयागढ़ जिला के दशपल्ला थाना अंतर्गत मध्यखंड पुलिस चौकी में अपराधी की संदेहजनक जल जाने एवं इलाज के दौरान उसकी मौत हो जाने की घटना, पुलिस के दायित्व पर सवाल खड़ा कर रही है। पुलिस का कर्तव्य दोषियों को पकड़ना है। दोषी को मृत्युदंड देने का अधिकार पुलिस के पास नहीं है। पुलिस कस्टडी में अपराधी को मिट्टी का तेल कहां से मिला, अपराधी जल गया किसी ने उसे देखा भी नहीं, ऐसे कई सवाल सामने आ रहे हैं। ऐसे में केवल पुलिस चौकी इंचार्ज को सस्पेंड कर देना पर्याप्त नहीं है।