Move to Jagran APP

NCRB Report 2019 : लापता लोगों की तलाश करने में सबसे फिसड्डी है इस राज्‍य की पुलिस

नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) रिपोर्ट 2019 के अनुसार लापता लोगों की खोज करने में ओडिशा की पुलिस का प्रदर्शन देश में सबसे खराब है। ओडिशा के बाद पंजाब का नाम आता है यहां पुलिस मात्र 16.7 प्रतिशत लापता लोगों को खोजने में सफल हुई है।

By Babita kashyapEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 03:20 PM (IST)
NCRB Report 2019 : लापता लोगों की तलाश करने में सबसे फिसड्डी है इस राज्‍य की पुलिस
ओडिशा पुलिस लापता लोगों को खोजने में सबसे फिसड्डी साबित हुई है

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। लापता लोगों को खोजने के लिए ओडिशा पुलिस विभाग की तरफ से शुरु किए गए आपरेशन स्माइल के बावजूद लापता लोगों को खोजने में अन्य राज्यों की तुलना में ओडिशा पुलिस का प्रदर्शन काफी निराशाजनक है। यह बात नेशनल क्राइम रिकार्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) रिपोर्ट 2019 से पता चली है। 

loksabha election banner

इस रिपोर्ट के मुताबिक 2019 में 15 हजार 317 लोग लापता हुए थे। इसमें से 3 हजार 300 पुरुष एवं 12 हजार 17 महिला हैं। उसी तरह से 2018 में 13 हजार 62 लोग लापता हुए थे। ओडिशा पुलिस 2019 में 5 हजार 339 जबकि  2018 में 4481 लोगों को खोजने में सफल हुई है, यह जानकारी उक्त रिपोर्ट में उल्लेख की गई है। दो साल की लापता हुए लोगों को खोजकर निकालने की दर को देखें तो पहले साल की तुलना में दूसरे साल में सामान्य वृद्धि जरूर हुई है मगर इस वृद्धि के बावजूद अन्य राज्यों की तुलना में राज्य पुलिस का वर्ष 2019 में प्रदर्शन बेहद ही खराब है। 2019 में केवल 19.3 प्रतिशत लापता लोगों को ही पुलिस खोजने में सफल हुई है। इस तरह से इस क्षेत्र में खराब प्रदर्शन करने वाले राज्यों में ओडिशा देश में दूसरे स्थान पर है। ओडिशा के नीचे केवल पंजाब है। पंजाब पुलिस मात्र 16.7 प्रतिशत लापता लोगों को खोजने में सफल हो पाई है। 

  पिछले साल 2019 में 18 साल से कम आयु के 5503 लापता बच्चों को खोजने के लिए राज्य पुलिस को दायित्व मिला था, जिसमें से पिछले साल में लापता होने वाले 1165 नाबालिग बच्चे भी शामिल थे। 2018 में 1139 लापता शिशुओं को पुलिस ने खोज निकाला था। उसी तरह से 2019 में 1490 लापता शिशुओं को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है। इसमें 314 बालक हैं जबकि 1176 बालिकाएं हैं। पिछले साल की तुलना में अधिक संख्या में लापता बच्चों को खोजने में पुलिस को सफलता मिली है मगर नाबालिग बच्चों को खोजने में पुलिस को कम सफलता मिली है। 

 2018 में यह दर 32.6 प्रतिशत थी जबकि 2019 में 27.1 प्रतिशत हुई है। 2019 में प्रत्येक 100 लापता बच्चों में से 27 बच्चों को खोजने में ओडिशा पुलिस को सफलता मिली है। इस मामले में सबसे आगे केरल की पुलिस है। केरल पुलिस ने 94 प्रतिशत लापता बच्चों को खोजकर इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं सिक्किम पुलिस 88 प्रतिशत लापता बच्चों को खोजने में सफल होने की बात रिपोर्ट से पता चली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.