Move to Jagran APP

शीतलषष्ठी यात्रा को लेकर पुलिस का अभियान तेज, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग के दौरान 10 गिरफ्तार; हथियार भी जब्त

बीती हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान ओडिशा के संबलपुर शहर में उपद्रवियों द्वारा किए गए हिंसाकांड को ध्यान में रखते हुए इस बार संबलपुर पुलिस की ओर से शीतलषष्ठी यात्रा के दौरान समूचे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

By Jagran NewsEdited By: Yashodhan SharmaThu, 25 May 2023 10:00 PM (IST)
शीतलषष्ठी यात्रा को लेकर पुलिस का अभियान तेज, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग के दौरान 10 गिरफ्तार; हथियार भी जब्त
शीतलषष्ठी यात्रा को लेकर पुलिस का अभियान तेज, नाकाबंदी और पेट्रोलिंग के दौरान 10 गिरफ्तार

संवाद सूत्र, भुवनेश्वर/संबलपुर। बीती हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान ओडिशा के संबलपुर शहर में उपद्रवियों द्वारा किए गए हिंसाकांड को ध्यान में रखते हुए, इस बार संबलपुर पुलिस की ओर से शीतलषष्ठी यात्रा के दौरान समूचे शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया है।

इसके तहत विभिन्न स्थानों में नाकाबंदी, संवेदनशील इलाकों में बैरिकेड और पुलिस की गश्ती तेज कर दी गई है। इस विशेष अभियान के दौरान बुधवार- गुरुवार की रात स्थानीय टाऊन थाना, धनुपाली थाना और खेतराजपुर थाना इलाके से 41 लोगों को हिरासत में लिया गया।

10 को आर्म्स एक्ट के तहत जेल

इसके साथ ही कई लोगों के पास से भुजाली, बड़े चाकू, सीजेरियन ब्लेड आदि जब्त किये गये। पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद 31 लोगों को निजी मुचालके पर थाने से रिहा कर दिया गया, जबकि अन्य 10 के खिलाफ भादंवि की धारा- 353, 506, 341, 294, 186, 34 और आर्म्स एक्ट- 25/27 के तहत अपराध दर्ज कर गुरुवार के दिन न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

2 धारदार हथियार सहित 2 गिरफ्तार

संबलपुर जिला पुलिस की ओर से गुरुवार शाम जानकारी देते हुए बताया गया कि बुधवार- गुरुवार की रात स्थानीय टाऊन थाना पुलिस द्वारा शंकर मठ इलाके के निरंजन पाढ़ी और धनुपाली इलाके के शुभम कुसुम को दो बड़े चाकू और दो बाइक के साथ पकड़ा गया था।

इसी तरह, धनुपाली थाना पुलिस ने मनोरंजन महाकुड, सरोज कुमार सिंह, शंकर प्रसाद बेहेरा और निकुन पंडा को दो भुजाली, दो चाकू और दो बाइक के साथ पकड़ा था।

सीजेरियन ब्लेड के साथ 1 आरोपी गिरफ्तार 

उधर, खेतराजपुर पुलिस ने तालभट्टापाड़ा के राजेश बाग उर्फ टियां, विशाल बिभार और सामंत लुहा समेत मधुबंध के सदानंद साहू को एक चाकू, एक सीजेरियन ब्लेड के साथ पकड़ा था। पूछताछ और जांच पड़ताल के बाद गुरुवार के दिन इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।