यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
PM Modi In Odisha: ओडिशा दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, करेंगे धुआंधार प्रचार; एक क्लिक में पढ़ें पूरा कार्यक्रम
PM Modi Odisha Visit ओडिशा में लोकसभा चुनाव के साथ-साथ विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में सभी दलों ने तैयारियां ...और पढ़ें

HighLights
- PM मोदी ने शुक्रवार को भुवनेश्वर में किया रोड शो
- राजभवन से एयरपोर्ट तक पुलिस छावनी में तब्दील
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। PM Modi In Odisha प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा में तीन जिलों में जनसभा को संबोधित करेंगे। सुबह 9 बजे वह राजभवन से एयरपोर्ट के लिए निकलेंगे।
राजभवन से एयरपोर्ट तक दोनों तरफ पुलिस छावनी में तब्दील किया गया है। 9.20 बजे भुवनेश्वर एयरपोर्ट से विशेष हेलीकाप्टर के जरिए कंधमाल हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से रोड के जरिए 10:30 बजे फुलवाणी कंधमाल स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबंधित करेंगे।
पीएम मोदी ने शुक्रवार को किया था रोड शो
इसके बाद प्रधानमंत्री 12.15 बजे बलांगीर पहुंचेंगे। बलांगीर पथर मैदान में विजय संकल्प समावेश को संबोधित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री बरगढ़ जाएंगे और जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीनों जनसभा को लेकर प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के कारण इंतजाम किए गए हैं। वहीं, भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। इससे पहले शुक्रवार देर शाम को प्रधानमंत्री ने राजधानी भुवनेश्वर में रोड शो किया, जिसमें लाखों की संख्या में भीड़ जुटी थी।
