'जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना...', ओडिशा में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM Modi; 2014 से पहले की दिलाई याद
मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एक दिवसीय ओडिशा के एक दौरे पर रहे और उन्होंने राज्यवासियों को 19 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इन परियोजना के उद्घाटन हो जाने से आत्मनिर्भर भारत की दिशा देश में काफी तेजी से आगे बढ़ेगी। विकास के अलावा पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा।

एएनआई, जागरण डिजिटल डेस्क। PM Modi Odisha Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर आए और उन्होंने राज्यवासियों 19 हजार 600 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि इन परियोजना के उद्घाटन हो जाने से आत्मनिर्भर भारत की दिशा देश में काफी तेजी से आगे बढ़ेगी। पीएम मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन भी किया।
#WATCH प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओडिशा के चंडीखोल में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचकर लोगों का अभिवादन किया। pic.twitter.com/OAEummAZRS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
पीएम मोदी ने मुफ्त राशन पर बोलते हुए कहा कि मोदी जो मुफ्त राशन भेजता है वो मिलता है ना? अच्छी गुणवत्ता का मिलता है। गरीब का पेट भरता है, गरीब के घर का चूल्हा जलता है। इसलिए मोदी को आशीर्वाद मिलता है। इसलिए मोदी ने कहा है कि गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए आगे बढ़ा दी जाएगी।
#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "मोदी मुफ्त राशन भेजता है वो मिलता है ना? अच्छी गुणवत्ता का मिलता है। गरीब का पेट भरता है, गरीब के घर का चूल्हा जलता है। इसलिए मोदी को आशीर्वाद मिलता है। इसलिए मोदी ने कहा है कि गरीब को मुफ्त राशन वाली योजना अगले 5 साल के लिए आगे… pic.twitter.com/NqNzmoWbuT
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि आज यह जो विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं वह पहले भी हो सकते थे। लेकिन 2014 से पहले कांग्रेस और उसके सहयोगियों का ध्यान अपनी तिजोरियों में नोट भरने पर लगा रहा। जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूट कर खा जाए वह गरीबों को खाना कैसे दे सकती है।
गरीब कांग्रेस सरकार से कुछ भी मांगने जाता था तो कांग्रेस सरकार कहती थी कुछ गारंटी लेकर आओ लेकिन जब एक गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तब उसने कहा कि गरीब की सबसे बड़ी गारंटी मोदी बनेगा।
#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज यह जो विकास के बड़े-बड़े काम हो रहे हैं वह पहले भी हो सकते थे लेकिन कांग्रेस और उसके सहयोगियों का ध्यान अपनी तिजोरी भरने पर था। जो कांग्रेस सरकार कोयले को लूट कर खा जाए वह गरीबों को खाना कैसे दे सकती है?... गरीब कांग्रेस सरकार… pic.twitter.com/LqCeIyRQ4J
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
पीएम मोदी ने यह भी कहा कि बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है, हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने। एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है। आज इतनी विशाल संख्या में आपका यहां आना पूर्व का मूड दिखाता है, ओडिशा का संकल्प आज साफ-साफ नजर आ रहा है। उन्होंने संकल्प लेते हुए कहा अबकी बार 400 पार।
#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "बीते 10 वर्षों से भाजपा सरकार यहां ओडिशा में अभूतपूर्व निवेश कर रही है, हमारा प्रयास है कि ओडिशा विकसित भारत का भी गेटवे बने। एक प्रकार से ओडिशा विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत को ऊर्जा दे रहा है..." pic.twitter.com/MhE8SfNQ0h
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है। ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं सभी देशवासियों की ओर से आदरणीय बीजू बाबू को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
उन्होंने आगे कहा कि आज का यह आयोजन इस बात की भी पहचान है कि बीते वर्षों में हमारे देश में कार्य संस्कृति कितनी तेजी से बदली है। पहली की सरकारों की दिलचस्पी परियोजनाओं को समय पर पूरा करने में नहीं होती थी जबकि हमारी सरकार जिस परियोजना की नींव रखती है, उसे तेजी से पूरा करने का प्रयास करती है। 2014 के बाद देश में वह परियोजनाएं पूरी कराई गई जो अटकी, भटकी और लटकी हुई थी।
#WATCH ओडिशा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज भगवान जगन्नाथ और मां बिरजा के आशीर्वाद से जाजपुर और ओडिशा में विकास की एक नई धारा शुरू हुई है। आज बीजू बाबू जी (पूर्व CM बीजू पटनायक) की जन्म जयंती भी है। ओडिशा और देश के विकास में बीजू बाबू का योगदान अतुलनीय रहा है। मैं सभी… pic.twitter.com/pmznObcMlO
— ANI_HindiNews (@AHindinews) March 5, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज यहां 20 हजार करोड़ रुपये की बड़ी परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। पेट्रोलियम, प्राकृतिक गैस से जुड़ी परियोजनाएं हों या सड़क, रेलवे और परिवहन से जुड़ी परियोजनाएं हों, इन विकास कार्यों से यहां औद्योगिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। बता दें कि उन्होंने ओडिशा के चंडीखोल में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
ये भी पढ़ें-
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।