Move to Jagran APP

Pipili By Poll: ओडिशा के पिपिली में 68.4 प्रतिशत मतदान, मतगणना तीन अक्टूबर को

Pipili By Poll ओडिशा में पिपिली विधानसभा सीट पर तीन प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलाकर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी। बीजद विधायक के निधन के कारण यहां उप चुनाव हुआ।

By Babita KashyapEdited By: Published: Thu, 30 Sep 2021 10:44 AM (IST)Updated: Thu, 30 Sep 2021 08:57 PM (IST)
Pipili By Poll: ओडिशा के पिपिली में 68.4 प्रतिशत मतदान, मतगणना तीन अक्टूबर को
पिपिली विधानसभा सीट पर सुबह 7 बजे से मतदानजारी है

भुवनेश्वर/पुरी, जागरण टीम। ओडिशा में पुरी जिले की पिपिली विधानसभा सीट पर गुरुवार को उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। शाम पांच बजे तक यहां 68.4 प्रतिशत मतदान हुआ है। इसके बाद कतार में शामिल सभी लोगों ने शाम छह बजे तक अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। यह जानकारी मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार लोहानी ने मीडिया को दी है। मुख्य चुनाव अधिकारी ने कहा कि किसी भी बूथ से अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। उल्लेखनीय है कि पिपिली विधानसभा सीट पर तीन प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलाकर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। वोटों की गिनती तीन अक्टूबर को होगी। बीजद विधायक के निधन के कारण यहां उप चुनाव हुआ।

loksabha election banner

कोविड गाइड लाइन के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच पुरी जिले के पिपिली विधानसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 68.4 फीसद मतदान हुआ। सुबह सात बजे से सभी 348 बूथों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई था। दोपहर एक बजे यहां 45.32 प्रतिशत मतदान हुआ है। तीन बजे तक 59.72 फीसद मतदान हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील कुमार लोहानी ने कहा है कि किसी भी बूथ से अप्रिय घटना के समाचार नहीं मिले हैं। मौसम भी अनुकूल है। मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह दिखा। सुबह के समय छह इवीएम में तकनीकी गड़बड़ी देखी गई, जिसे ठीक कर मतदान प्रक्रिया शुरू कराई गई। सुबह नौ बजे तक 7.9 प्रतिशत, 11 बजे तक 24.76 प्रतिशत, जबकि दोपहर एक बजे तक 45.32 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। 20 आदर्श बूथ बनाए गए। सभी 348 केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान हुआ। सभी बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सुबह-सुबह ही तीनों प्रमुख राजनीतिक दल बीजद उम्मीदवार रूद्र महारथी, भाजपा उम्मीदवार आश्रित पटनायक तथा कांग्रेस उम्मीदवार विश्वकेतन अपने निर्धारित बूथ पर मताधिकार का प्रयोग करते हुए लोगों से बढ़-चढ़कर मतदान करने के लिए अनुरोध किया।

नुआशासन दक्षिणसाही के 203 नंबर बूथ, 139ए व 177 नंबर बूथ पर सुबह के समय इवीएम खराब होने से यहां पर लंबी कतार देखी गई है। इससे लोगों में असंतोष भी देखा गया। इन बूथों पर इवीएम ठीक होने के बाद मतदान प्रक्रिया शुरू हुई। सभी 348 बूथ पर मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 201 बूथ संवेदनशील बूथ होने से इन बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। सभी संवेदनशील बूथों पर वेबकास्टिंग व्यवस्था की गई। 23 बूथ पर माइक्रो आबजर्बर एवं 12 बूथ में विडियो रिकार्डिंग की व्यवस्था की गई है। 20 बूथ को आदर्श बूथ बनाया गया है। शांतिपूर्ण ढंग से मतदान सम्पन्न हो, इसके लिए 1983 सुरक्षा कर्मचारी नियोजित किए गए। 32 मोबाइल टीम विभिन्न बूथों पर तैनात रहीं। पुरी के एसपी कुंवर विशाल सिंह खुद विभिन्न बूथों पर जाकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पिपिली व डेंलांग में विभिन्न जगहों पर केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल व पुलिस टीम तैनात की गई है। बूथों पर लाने ले जाने के लिए डेलांग ब्लाक में 71 एवं पिपिली ब्लाक में 28 गाड़ी की व्यवस्था की गई है।  पिपिली विधानसभा सीट पर तीन प्रमुख राजनीतिक दलों को मिलाकर कुल 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। एक लाख 19 हजार 206 पुरुष मतदाता एवं एक लाख 10 हजार 790 महिला मतदाता व 321 सर्विस मतदाताओं ने इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.