ओडिशा के पारादीप में शर्मनाक घटना, शराब पिलाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म
पारादीप में एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ चिकन शॉप में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दुष्कर्म का आरोप लगा ...और पढ़ें
-1772301318882_m.webp)
7 साल की बच्ची से दुष्कर्म। (फाइल फोटो)
HighLights
7 साल की बच्ची से चिकन शॉप में दुष्कर्म।
कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर दिया गया।
आरोपी कर्मचारी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पारादीप के तारिनिगडा में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मर्डर की घटना अभी लोगों के जेहन में गई भी नहीं थी कि इलाके में एक और दिल दहला देने वाली घटना हुई है।
पारादीप में आज हुई घटना फिर से चर्चा में है। एक 7 साल की बच्ची पर चिकन शॉप में कोल्ड ड्रिंक में शराब मिलाकर रेप करने का आरोप लगा है।
स्थानीय लोगों ने आरोपी को बांधकर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी की पहचान चिकन शॉप के कर्मचारी के तौर पर हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है।
गौरतलब है कि इसी हफ्ते, पारादीप के नेशनल हाईवे नंबर 53 पर तारिनिगडा में एक चार मंजिला इमारत से एक अनजान महिला की लाश मिली थी। पुलिस ने महिला के साथ गैंगरेप और मर्डर के शक में जांच शुरू कर दी है।
शक था कि महिला की मौत उसके दाहिने कान के लोब में चोट लगने और बहुत ज्यादा खून बहने से हुई थी। पारादीप आदर्श पुलिस स्टेशन की साइंटिफिक टीम ने मौके की जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए कुजंग हॉस्पिटल भेज दिया था।
