रन फॉर यूनिटी में युवाओं संग दौड़े बुजुर्ग
देश के प्रथम उप-प्रधानमत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती पर स्थानीय रेलवे स्टेडियम में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया।
संसू, भुवनेश्वर : देश के प्रथम उप-प्रधानमत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की 143 वीं जयंती पर स्थानीय रेल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। केंद्रीय पेट्रोलियम व गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान ने हरी झंडी दिखाकर रन फॉर यूनिटी को रवाना किया। हजारों की संख्या में लोगों ने इसमें हिस्सा लिया। रेलवे स्टेडियम, गजपति नगर चौक, क¨लग अस्पताल, चंद्रशेखरपुर, तनिष्क ओमफेड चौक होते हुए यह दौड़ रेलवे ऑडिटोरियम में समाप्त हुई।
यहां पर सरदार बल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि सरदार साहब की दूरदर्शिता के कारण ही देश की रियासतों को मिलाकर एक भारत का गठन किया जा सका। अन्यथा अंग्रेजों ने तो सभी रियासतों को स्वतंत्र रहने की छूट दे दी थी। प्रधान ने कहा कि ओडिशा का सौभाग्य है कि हमारा तत्कालीन नीलगिरी राज्य देश के राज्य मिश्रण में अग्रणी था। उन्होंने सरदार पटेल द्वारा देश के प्रशासन संस्कार, पुलिस बल के गठन पर चर्चा करते हुए उन्हें भारत का यशस्वी पुत्र बताया। इस मौके पर सभागार में उपस्थित हजारों लोगों को प्रधान ने राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलायी। इस अवसर पर पूर्वतट रेलवे के प्रमुख, बीएसएफ (ओडिशा) यूनिट के डीजी, नेहरू युवा केंद्र के संयोजक एवं तेल मार्के¨टग (ओडिशा) प्रांत प्रमुख उपस्थित थे।