Move to Jagran APP

पद्मपुर उप चुनाव: 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2 लाख 57 हजार 474 मतदाता

पद्मपुर विधानसभा उप चुनाव के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की समय सीमा समाप्‍त हो चुकी है। 80 साल और उससे अधिक व दिव्यांग वोटरों के लिए पोस्टल बैलेट की व्‍यवस्‍था की गयी है। सत्यापन के दौरान 2 लोगों का नामांकन खारिज हो चुका है।

By Jagran NewsEdited By: Babita KashyapPublished: Wed, 23 Nov 2022 09:30 AM (IST)Updated: Wed, 23 Nov 2022 09:30 AM (IST)
पद्मपुर उप चुनाव: 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे 2 लाख 57 हजार 474 मतदाता
Padmapur by-election: 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2 लाख 57 हजार 474 मतदाता

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। Padmapur by-election: बरगढ़ जिले में मौजूद पद्मपुर विधानसभा सीट पर होने जा रही उप चुनाव के लिए उम्मीदवारी वापस लेने की समय सीमा समाप्त हो गई है। नामांकन पत्र वापसी के बाद अब 10 प्रत्याशी मैदान में हैं जो प्रतिद्वंदिता करेंगे। इन 10 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला 2 लाख 57 हजार 474 मतदाता करेंगे।

loksabha election banner

मुख्य चुनाव अधिकारी सुशील लोहानी ने इस बात की जानकारी दी है। कुल 13 लोगों ने नामांकन किया था जबकि सत्यापन के दौरान 2 लोगों का नामांकन खारिज कर दिया गया। एक प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया है। मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे मतदान करेंगे।

319 मतदान केंद्र की व्यवस्था

80 साल और उससे अधिक और दिव्यांग वोटरों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की गई है। पद्मपुर विधानसभा क्षेत्र में में 2 लाख 57 हजार 474 मतदाता हैं। पुरुष मतदाताओं की संख्या 1 लाख 29 हजार 497 है जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 27 हजार 565 है। पद्मपुर उप चुनाव के लिए 319 मतदान केंद्र की व्यवस्था की गई है। कुछ मतदान केंद्रों का नाम परिवर्तन किया गया है। ऐसे में जो मतदाता पहले से जहां मतदान करते थे वहीं पर मतदान करेंगे।

104 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी

284 वैलेट के लिए आवेदन किया गया है। मतदान अधिकारियों की नियुक्ति प्रक्रिया खत्म होने के बाद पहले चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया जा चुका है। अवैध रूप से लगाए गए पोस्टर बैनर को हटा दिया गया है। 104 लोगों के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किए गए हैं।

आबकारी विभाग की ओर से 114 मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। 74 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 60 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। चुनाव के दिन उक्त क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

माओ प्रभावित इलाकों में 74 बूथ हैं। 78 संवेदनशील बूथ की पहचान की गई है। चुनाव के दिन केंद्रीय बल की 9 कंपनियां तैनात की जाएंगी। कानून व्यवस्था के लिए कुल 41 प्लाटून फोर्स तैनात रहेगी। 50 फीसदी बूथों पर वेबकास्टिंग होगी। 98 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किए जाएंगे। चुनाव संचालन के लिए तीन पर्यवेक्षक कार्य करेंगे।

यह भी पढ़ें -

Bharat Jodo Yatra: मध्‍य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा शुरू

Rajnandgaon: 20 करोड़ खर्च करने पर भी अटकी पेयजल योजना, 22 हजार लोगों पर पानी का संकट


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.