भीतरकनिका के पास खुलेगा विश्वस्तरीय व्याख्यान केंद्र
नगर स्थित भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए ड
जासं, भुवनेश्वर : नगर स्थित भीतरकनिका राष्ट्रीय उद्यान में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए डांगमाल में विश्वस्तरीय व्याख्यान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। लगभग तीन करोड़ रुपये की लागत से स्थापित होने वाले इस केंद्र के लिए समन्वित तटीय संचालन प्रोजेक्ट (आइसीजेडएमपी) की तरफ से मंजूरी दी गई है।
उल्लेखनीय है भीतरकनिका में घड़ियाल के साथ विभिन्न प्रजाति के पक्षी पाए जाते हैं। इन पक्षियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में पर्यटकों का आगमन यहां होता है। ऐसे में यहां पर पर्यटकों को लुभाने के लिए व्याख्यान केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। इस केंद्र में भीतरकनिका के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध की जाएगी। इससे यहां पर पर्यटकों की संख्या बढ़ने के साथ छात्रों के लिए भी पर्यावरण के बारे में विशेष सूचना उपलब्ध किए जाने की जानकारी समन्वित तटीय संचालन प्रोजेक्ट निदेशक सुशांत नंद ने दी है।