विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में इंजीनियर के घर मिला ₹21 लाख से अधिक कैश, गिनने के लिए लगाई गई मशीन

Published: Sat, 17 Oct 2026 10:33 AM (IST)

ओडिशा विजिलेंस ने अधीक्षण अभियंता प्रशांतजीत दास को 7.28 लाख रुपये की संदिग्ध नकदी के साथ पकड़ा। बाद में तलाशी ...और पढ़ें

HighLights

  1. अधीक्षण अभियंता प्रशांतजीत दास से 7.28 लाख रुपये नकद बरामद।

  2. आवासों की तलाशी में कुल 21.88 लाख रुपये जब्त किए गए।

  3. विजिलेंस टीम नकदी के स्रोत की गहन जांच कर रही है।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा विजिलेंस ने रिश्वत वसूली की सूचना के आधार पर देर रात कार्रवाई करते हुए कटक के जगतपुर स्थित महानदी नॉर्दर्न डिवीजन के अधीक्षण अभियंता प्रशांतजीत दास को भुवनेश्वर के एजी चौक के पास रोका।

वह सरकारी काम के लिए किराये पर ली गई बोलेरो गाड़ी में यात्रा कर रहे थे। तलाशी के दौरान उनके पास से 7,28,620 रुपये की बेहिसाब और संदिग्ध नकदी बरामद की गई।

इसके बाद शनिवार सुबह विजिलेंस की टीम ने भुवनेश्वर के घाटिकिया स्थित ट्राइडेंट गैलेक्सी के फ्लैट नंबर डी-401 में उनके किराये के आवास और बरगड़ स्थित पैतृक आवास पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। किराये के फ्लैट की तलाशी के दौरान 14,60,000 रुपये की अतिरिक्त नकदी बरामद हुई।

इस तरह अधीक्षण अभियंता के पास से कुल 21,88,620 रुपये नकद जब्त किए गए। इतनी बड़ी रकम के स्रोत के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने के कारण विजिलेंस ने पूरी नकदी जब्त कर ली है।

प्रशांतजीत दास को आगे की जांच के लिए हिरासत में लिया गया है। विजिलेंस अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे हैं, ताकि बरामद नकदी के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों का पता लगाया जा सके।

इस मामले में भुवनेश्वर विजिलेंस थाने में 16 अक्टूबर 2026 को केस संख्या 24 दर्ज किया गया है। मामला भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की धारा 13(2) और संशोधित अधिनियम, 2018 के तहत धारा 13(1)(बी) के अंतर्गत दर्ज कर जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- भुवनेश्वर में हिट एंड रन: काली एसयूवी ने 50 वर्षीय व्यक्ति को मारी टक्कर, चालक फरार