विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में 27 अप्रैल से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया एलान

Published: Fri, 24 Apr 2026 02:40 PM (IST)

ओडिशा में भीषण गर्मी के कारण मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 27 अप्रैल से सभी सरकारी और निजी स्कूलों में ग्रीष्मावकाश की घोषणा की है।

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। (जागरण)

HighLights

  1. मुख्यमंत्री मोहन माझी ने ग्रीष्मावकाश की घोषणा की।

  2. 27 अप्रैल से 17 जून तक स्कूल बंद रहेंगे।

  3. भीषण गर्मी के कारण छात्रों की सुरक्षा हेतु फैसला।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में गर्मी से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी मशक्कत करने पड़ रहा है।

भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 27 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टी घोषित कर दी है। इस तारीख से राज्य के सभी सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे।

छात्रों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा फैसला लिया गया है। पूर्व निर्धारित परीक्षाएं और जनगणना कार्य जारी रहेंगे।

स्कूल एवं जनशिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने भी 27 अप्रैल से स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने 27 अप्रैल से 17 जून तक सभी सरकारी और निजी स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र और प्रशिक्षण संस्थान बंद रखने का निर्णय लिया है।

इसकी जानकारी मंत्री नित्यानंद गोंड ने दी। मंत्री ने बताया कि कल एसआरसी के साथ चर्चा के बाद मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रीष्मावकाश को मंजूरी दी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में आसमान से बरस रही आग, 44.6°C के साथ झारसुगुड़ा बना देश का सबसे गर्म शहर

यह भी पढ़ें- इश्क, पैसा और कत्ल: ओडिशा में सगाई के अगले दिन प्रेमिका की हत्या कर जमशेदपुर भागा आरोपी दबोचा गया