विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मोबाइल सेवाओं पर हर घंटे 1 करोड़ रुपये खर्च कर रही ओडिशा की पब्लिक, जियो को सबसे अधिक फायदा 

Published: Sun, 01 Mar 2026 08:22 AM (IST)

ट्राई रिपोर्ट के अनुसार, ओडिशा के मोबाइल उपभोक्ता 2025 में ₹8,729 करोड़ खर्च करेंगे, जो प्रतिदिन ₹24 करोड़ या प्रति ...और पढ़ें

मोबाइल सेवाओं पर हर घंटे 1 करोड़ खर्च कर रहे ओडिशा के लोग। फाइल फोटो

मोबाइल सेवाओं पर हर घंटे 1 करोड़ खर्च कर रहे ओडिशा के लोग। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

शेषनाथ राय, भुवनेश्वर। ओडिशा के मोबाइल फोन उपभोक्ताओं से टेलीकॉम कंपनियों ने वर्ष 2025 में लगभग 8,729 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

ट्राई (TRAI) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष की पहली तिमाही (जनवरी–मार्च) में टेलीकॉम कंपनियों का राजस्व 2,234 करोड़ रुपये रहा, दूसरी तिमाही में 2,095 करोड़, तीसरी तिमाही में 2,200 करोड़ और चौथी तिमाही में भी 2,200 करोड़ रुपये रहा।

दूसरे शब्दों में कहें तो ओडिशावासी मोबाइल फोन सेवाओं पर प्रतिदिन लगभग 24 करोड़ रुपये, यानी प्रति घंटे करीब 1 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं।

 ट्राई के आंकड़ों के अनुसार, 2025 में ओडिशा में मोबाइल सेवा प्रदाताओं में जियो ने सबसे अधिक 4,470 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है।

इसके बाद एयरटेल ने 3,269 करोड़ रुपये, बीएसएनएल ने 760 करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया ने 212 करोड़ रुपये और टाटा टेली ने लगभग 18 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त किया है।

पिछली तिमाही में 2,200 करोड़ रुपये की वसूली

पिछले अक्टूबर–दिसंबर तिमाही में राज्य में मोबाइल फोन सेवाओं से कुल 2,200 करोड़ रुपये की वसूली हुई थी। इसमें जियो की हिस्सेदारी 1,151.28 करोड़ रुपये, एयरटेल की 822.67 करोड़ रुपये, BSNL की 167.28 करोड़ रुपये, वोडाफोन आइडिया की 54.57 करोड़ रुपये और टाटा टेली की 4.49 करोड़ रुपये रही।

वित्त वर्ष 2024–25 की तीसरी तिमाही में मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनियों ने राज्य में 2,065 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया था। चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इसमें 135 करोड़ रुपये, यानी 6.5 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

जियो की सबसे अधिक हिस्सेदारी 

राजस्व बाजार हिस्सेदारी के लिहाज से जियो ने 52.32 प्रतिशत, एयरटेल ने 37.38 प्रतिशत, बीएसएनएल ने 7.60 प्रतिशत, वोडाफोन आइडिया ने 2.48 प्रतिशत और टाटा टेली ने 0.2 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी हासिल की है।

ओडिशा में कुल मोबाइल फोन उपभोक्ताओं की संख्या पिछले दिसंबर तक बढ़कर 3 करोड़ 72 लाख 62 हजार 298 हो गई है। इनमें जियो के 1,72,54,138, एयरटेल के 1,29,99,819, बीएसएनएल के 55,18,354 और वोडाफोन आइडिया के 14,89,987 ग्राहक शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- ओडिशा के कुसुमखुंटा गांव में नहीं पहुंच पाई एंबुलेंस, गर्भवती महिला को खाट पर ले जाना पड़ा

यह भी पढ़ें- ओडिशा के पारादीप में शर्मनाक घटना, शराब पिलाकर 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म