विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा पुलिस SI भर्ती घोटाला: ED की 9 ठिकानों पर एक साथ छापामारी, जेल में बंद आरोपी मुनु मोहंती के घर भी दबिश

Published: Fri, 09 Oct 2026 10:39 AM (GMT+05:30)

प्रवर्तन निदेशालय ने ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती घोटाले की जांच में राज्य के नौ ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई ...और पढ़ें

ED की 9 ठिकानों पर एक साथ छापामारी

ED की 9 ठिकानों पर एक साथ छापामारी

HighLights

  1. ईडी ने ओडिशा एसआई भर्ती घोटाले में 9 ठिकानों पर छापेमारी की।

  2. करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए कार्रवाई की गई।

  3. जेल में बंद आरोपी मुनु मोहंती के ठिकानों पर भी दबिश दी गई।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा पुलिस सब-इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राज्य में नौ ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं से जुड़े करोड़ों रुपये के वित्तीय लेनदेन की जांच के तहत की गई।

ईडी ने आरोपितों से जुड़ी संपत्तियों और ठिकानों पर तलाशी ली। इनमें कालापाथर स्थित मुनु मोहंती से जुड़े ठिकाने भी शामिल हैं। मुनु मोहंती कथित भर्ती घोटाले के मामले में फिलहाल जेल में बंद है। इसके अलावा पंच सॉफ्ट के शंकर पुष्टि और सिलिकॉन टेक के सुरेश नायक से जुड़े ठिकानों पर भी छापेमारी की गई।

इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) कर रही है। सीबीआई ने अब तक कई आरोपितों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किए हैं। वहीं, ईडी की कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य भर्ती घोटाले में कथित तौर पर हुए वित्तीय लेनदेन की पड़ताल करना और धन के स्रोत व उसके प्रवाह का पता लगाना है।

वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी की भूमिका भी जांच के दायरे में

इससे पहले ओडिशा पुलिस भर्ती घोटाले में वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुशांत नाथ की भूमिका भी सीबीआई की जांच के दायरे में आई है। जांच से जुड़े सूत्रों के अनुसार, सुशांत नाथ ओडिशा पुलिस भर्ती बोर्ड (ओपीआरबी) के अध्यक्ष रह चुके हैं। इसी बोर्ड पर पुलिस एसआई और समकक्ष पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित कराने की जिम्मेदारी थी।

यह परीक्षा पांच और छह अक्टूबर, 2025 को आयोजित होनी थी। हालांकि, भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आने के बाद मामले की जांच का दायरा बढ़ गया और इसकी जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपी गई। अब इस मामले में वित्तीय लेनदेन की जांच के लिए ईडी ने भी कार्रवाई तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: मृदा संरक्षण उप निदेशक के 8 ठिकानों पर रेड, आय से अधिक संपत्ति का मामला