विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बाहर रिटायर्ड पुलिस की नेम प्लेट, अंदर चल रहा था सेक्स रैकेट; ओडिशा में थाने से महज 700 मीटर दूर अवैध काम

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:49 AM (IST)

अनुगुल के अमलापाड़ा इलाके में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया, जो थाने से मात्र 700 मीटर की दूरी पर चल रहा था।

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. अनुगुल के अमलापाड़ा इलाके में पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया।

  2. छापेमारी में दो गैर-ओडिया युवतियों को बचाया गया, दो युवक पकड़े गए।

  3. मकान मालिक हिरासत में, नाबालिगों की संलिप्तता की भी जांच जारी।

जागरण संवाददाता, अनुगुल। Odisha News: अनुगुल थाना से महज करीब 700 मीटर की दूरी पर अमलापाड़ा इलाके में कथित रूप से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने मंगलवार शाम पर्दाफाश किया।

पुलिस ने मौके से दो गैर-ओडिया युवतियों को बरामद किया, जबकि आपत्तिजनक स्थिति में मिले दो युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया।

पुलिस ने मकान मालिक कुंजमोहन स्वाईं को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में इस पूरे कारोबार से कई लोगों के जुड़े होने की बात सामने आने के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

जानकारी के अनुसार, अमलापाड़ा स्थित एक मकान में लंबे समय से देह व्यापार संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना के आधार पर अनुगुल थाना पुलिस ने स्पेशल स्क्वाड के साथ संयुक्त टीम गठित की और अचानक मकान पर छापा मारा।

कार्रवाई के दौरान घर के अंदर दो युवकों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया। इसके बाद दो गैर-ओडिया युवतियों को वहां से बरामद किया गया। दोनों युवकों को ग्राहक बताया जा रहा है। पुलिस ने सभी को थाने लाकर पूछताछ शुरू की।

घर के बाहर रिटायर्ड पुलिस इंस्पेक्टर की नेम प्लेट

पुलिस जांच में सामने आया कि जिस मकान में यह कथित कारोबार चल रहा था, उसके बाहर सेवानिवृत्त पुलिस इंस्पेक्टर के नाम की नेम प्लेट लगी हुई थी।

इसी वजह से आसपास के लोगों को मकान के भीतर चल रही गतिविधियों पर शक नहीं हुआ। पुलिस के अनुसार, मकान के भीतर कथित देह व्यापार बेखौफ तरीके से संचालित किया जा रहा था।

नाबालिगों को भी बनाया जा रहा था निशाना

मामले की जांच में यह भी सामने आया है कि शहर के कुछ नाबालिग भी कथित तौर पर ग्राहक के रूप में वहां पहुंचते थे। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या नाबालिगों को भी इस नेटवर्क का निशाना बनाया जा रहा था।

युवतियों को अनुगुल कौन लेकर आया, उनका मुख्य दलाल कौन है और इस पूरे नेटवर्क में मकान मालिक की भूमिका क्या है इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि इस कारोबार से और भी लोग जुड़े हो सकते हैं। बरामद युवतियों और मकान मालिक से पूछताछ पूरी होने के बाद मामले की तस्वीर और स्पष्ट होने की उम्मीद है। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान और उनकी भूमिका की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Graham Staines murder case: दारा सिंह की जेल से रिहाई का प्रस्ताव खारिज, SSRB ने भेजी रिपोर्ट, SC पर टिकीं निगाहें