विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रायगड़ा में PMGSY-IV का शुभारंभ: 274 नई सड़कों से बदलेगी गांवों की तस्वीर और बढ़ेगी कनेक्टिविटी

Published: Fri, 01 May 2026 10:12 PM (IST)

ओडिशा के रायगड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ हुआ, जिसमें केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन माझी शामिल हुए।

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन माझी। (सोशल मीडिया)

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन माझी। (सोशल मीडिया)

HighLights

  1. रायगड़ा में पीएमजीएसवाई-IV का शुभारंभ हुआ।

  2. राज्य को 827, रायगड़ा को 274 सड़कें मिलीं।

  3. ग्रामीण कनेक्टिविटी, अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। प्रदेश के दूरदराज और आदिवासी क्षेत्रों की कनेक्टिविटी सुधारने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शुक्रवार को रायगड़ा जिले में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री मोहन माझी ने संयुक्त रूप से कार्यक्रम में भाग लिया।

सरकार ने इस चरण में राज्यभर के लिए कुल 827 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनमें सबसे अधिक 274 सड़कें रायगड़ा जिले को मिली हैं, जिससे यह जिला इस योजना का सबसे बड़ा लाभार्थी बनकर उभरा है।

इन परियोजनाओं पर करीब 562.10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत जिले की 314 ग्रामीण बस्तियों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ा जाएगा।

अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती

इससे लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा संस्थानों और बाजारों तक पहुंच आसान होगी, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

करीब 552.21 किलोमीटर लंबी सड़कों के निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खासकर पहाड़ी और दूरस्थ इलाकों में रहने वाले लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

सरकार का कहना है कि यह पहल राज्य के पिछड़े इलाकों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक-आर्थिक विकास को भी नई गति देगी।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में 27 अप्रैल से सभी स्कूलों में गर्मी की छुट्टी, मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने किया एलान