विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हैंड-रियरिंग सेंटर में क्वारंटीन किए गए ओडिशा में मिले ओरांगुटान, 3 सदस्यीय एक्सपर्ट कमेटी रख रही नजर

Published: Thu, 17 Sep 2026 09:23 AM (IST)

ओडिशा के बालेश्वर से बरामद पांच छोटे ओरांगुटानों को भुवनेश्वर के नंदनकानन चिड़ियाघर में क्वारंटीन किया गया है। उनकी देखभाल ...और पढ़ें

HighLights

  1. बालेश्वर से बरामद पांच ओरांगुटान नंदनकानन चिड़ियाघर में क्वारंटीन।

  2. स्वास्थ्य निगरानी के लिए 3 सदस्यीय विशेषज्ञ तकनीकी समिति गठित।

  3. तापमान-नियंत्रित हैंड-रियरिंग सेंटर में रखे गए सभी जानवर।

डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। ओडिशा के बालेश्वर जिले के भोगराई स्थित रणकोठा आरक्षित वन क्षेत्र से बरामद किए गए पांच छोटे ओरांगुटानों को भुवनेश्वर के प्रसिद्ध नंदनकानन चिड़ियाघर में रखा गया है। चिड़ियाघर प्रशासन और विशेषज्ञों की एक खास टीम लगातार इन जानवरों के स्वास्थ्य की जांच और निगरानी कर रही है।

विशेषज्ञों की टेक्निकल कमेटी गठित

नंदनकानन चिड़ियाघर के डायरेक्टर सनथ कुमार ने बताया कि .PCC वाइल्डलाइफ ने इन पांचों ओरांगुटानों की देखभाल और स्वास्थ्य निगरानी के लिए 3 सदस्यीय 'टेक्निकल कमेटी' (तकनीकी समिति) बनाई है। इस समिति में मैसूर से दो प्रतिनिधि और सेंटर फॉर वाइल्डलाइफ हेल्थ से एक प्रतिनिधि शामिल हैं। यह टीम नंदनकानन पहुंचकर ओरांगुटानों की गहन जांच कर रही है।

टेम्परेचर-कंट्रोल्ड क्वारंटीन में रखे गए हैं ओरांगुटान

निदेशक के अनुसार, सभी पांचों ओरांगुटान फिलहाल नंदनकानन के 'हैंड-रियरिंग सेंटर' के क्वारंटीन रूम में रखे गए हैं। यह सुविधा पूरी तरह से तापमान-नियंत्रित है, इसलिए तापमान या मौसम को लेकर जानवरों को कोई परेशानी नहीं हो रही है।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगा आगे का प्रबंधन

ओरंगुटानों की सेहत की जांच चल रही है। पूरी जांच के बाद हमें हर ओरंगुटन की सेहत की स्थिति पता चल जाएगी। कमेटी की रिपोर्ट और सुझावों के आधार पर, अगर हमारे मैनेजमेंट में कोई बदलाव करने की जरूरत हुई, तो हम वह करेंगे। फिलहाल डॉक्टर्स की टीम उनकी सेहत पर पूरी नजर बनाए हुए है।

बता दें कि ओरांगुटान बरामद होने के एक सप्ताह बाद भी उनकी कथित तस्करी के पीछे सक्रिय गिरोह के बारे में अब तक पता नहीं चल पाया है। पूरे मामले की जांच एसटीएफ कर रही है। 

इनपुट एएनआई के साथ

यह भी पढ़ें- ओरांगुटान तस्करी मामले में एसटीएफ की जांच तेज, तीन राज्यों के पुलिस की ली जाएगी मदद