विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में अर्धनिर्मित मकान की सेप्टिक टैंक में मिला शव, शुक्रवार शाम से लापता था युवक

Published: Fri, 30 Oct 2026 12:00 PM (IST)

ओडिशा के रायगड़ा जिले के अंबादल थाना क्षेत्र में एक अर्धनिर्मित मकान के पास खुली शौचालय टंकी से एक व्यक्ति ...और पढ़ें

सेप्टिक टैंक में मिला शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

सेप्टिक टैंक में मिला शव (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. रायगड़ा में अर्धनिर्मित मकान के पास शव मिला।

  2. शौचालय की खुली टंकी से बरामद हुआ शव।

  3. मृतक गरीब बाग शुक्रवार शाम से लापता थे।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के रायगड़ा जिले के अंबादल थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव शौचालय की खुली टंकी से बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। रेलवे कॉलोनी के पास एक अर्धनिर्मित मकान के सामने स्थित खुली शौचालय टंकी में व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान बाघडंगरी गांव निवासी गरीब बाग के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गरीब बाग शुक्रवार शाम को घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिल सका। इस बीच कुछ ग्रामीणों की नजर मकान के सामने स्थित खुली शौचालय टंकी के पानी में तैरते शव पर पड़ी।

मामले की जांच में जुटी पुलिस

ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को टंकी से बाहर निकलवाया। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- ओडिशा में हादसा: बंद कमरे में जनरेटर चलाकर सो रहे थे 5 युवक, दम घुटने से 2 की मौत, 3 गंभीर