ओडिशा में मालिगुड़ा-छतड़िपुट के बीच रेलवे ट्रैक पर गिरा मिट्टी और पत्थर, 21 अक्टूबर तक कई ट्रेनें रद
पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ा डिवीजन में मालिगुड़ा और छतड़िपुट स्टेशनों के बीच भूस्खलन से रेल यातायात बाधित हुआ है। ...और पढ़ें

रेलवे ट्रैक पर गिरा मिट्टी और पत्थर
HighLights
रायगढ़ा डिवीजन में मालिगुड़ा-छतड़िपुट के बीच भूस्खलन।
रेलवे ट्रैक पर मिट्टी-पत्थर गिरने से यातायात प्रभावित।
कई ट्रेनें 20-21 अक्टूबर 2026 तक रद्द/आंशिक रद्द।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। पूर्व तटीय रेलवे के रायगढ़ा डिवीजन में मालिगुड़ा और छतड़िपुट रेलवे स्टेशनों के बीच भूस्खलन होने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक पर मिट्टी और पत्थर गिरने के कारण कई ट्रेनों को रद कर दिया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों का परिचालन आंशिक रूप से रद किया गया है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने से पहले ट्रेनों की स्थिति की जानकारी लेने की सलाह दी है। ट्रेनों के परिचालन से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए यात्री नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (एनटीईएस) या रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
रद रहने वाली ट्रेनें
- 18516 किरंदुल–विशाखापत्तनम एक्सप्रेस: 20 अक्टूबर 2026 तक रद रहेगी।
- 18515 विशाखापत्तनम– किरंदुल एक्सप्रेस: 20 अक्टूबर 2026 तक रद रहेगी।
- 18107 राउरकेला–जगदलपुर एक्सप्रेस: 20 अक्टूबर 2026 तक रद रहेगी।
- 18108 जगदलपुर–राउरकेला एक्सप्रेस: 21 अक्टूबर 2026 तक रद रहेगी।
कुछ ट्रेनें कोरापुट तक ही चलेंगी
भूस्खलन के कारण कुछ ट्रेनों की यात्रा को कोरापुट स्टेशन तक सीमित कर दिया गया है। वहीं, कुछ ट्रेनें जगदलपुर के बजाय कोरापुट से अपनी यात्रा शुरू करेंगी।
- 18005 हावड़ा–जगदलपुर एक्सप्रेस: 20 अक्टूबर 2026 तक कोरापुट स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
- 18006 जगदलपुर–हावड़ा एक्सप्रेस:15 से 22 अक्टूबर 2026 तक जगदलपुर के बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
- 18447 भुवनेश्वर–जगदलपुर हीराखंड एक्सप्रेस: 20 अक्टूबर 2026 तक कोरापुट स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
- 18448 जगदलपुर–भुवनेश्वर हीराखंड एक्सप्रेस: 14 से 21 अक्टूबर 2026 तक जगदलपुर के बजाय कोरापुट से रवाना होगी।
- 58501 विशाखापत्तनम–किरंदुल पैसेंजर: 20 अक्टूबर 2026 तक कोरापुट स्टेशन पर ही यात्रा समाप्त करेगी।
- 58502 किरंदुल–विशाखापत्तनम पैसेंजर: 20 अक्टूबर 2026 तक किरंदुल के बजाय कोरापुट से यात्रा शुरू करेगी।
रेलवे की ओर से यात्रियों को सलाह दी गई है कि यात्रा शुरू करने से पहले संबंधित ट्रेन की स्थिति और समय-सारिणी की पुष्टि अवश्य कर लें।
