Move to Jagran APP

ओडिशा अग्निशमन सेवा में जल्द होगी महिलाओं की एंट्री

गृह विभाग के अधीन आने वाली विभिन्न सेवाओं में केवल अग्निशमन को छोड़ अन्य के लिए 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए संरक्षित रखा जा रहा है।

By BabitaEdited By: Published: Sat, 28 Jul 2018 11:38 AM (IST)Updated: Sat, 28 Jul 2018 11:38 AM (IST)
ओडिशा अग्निशमन सेवा में जल्द होगी महिलाओं की एंट्री
ओडिशा अग्निशमन सेवा में जल्द होगी महिलाओं की एंट्री

भुवनेश्वर,जेएनएन। राज्य अग्निशमन सेवा में जल्द ही महिलाओं की एंट्री होने वाली है। ओडिशा अग्नि शमन सेवा निदेशालय की ओर से राज्य सरकार को प्रस्ताव देकर महिलाओं की नियुक्ति के लिए अनुमति मांगी गई है। इससे प्रदेश में सन 1936 से चली आ रही व्यवस्था में बदलाव के संकेत मिल रहे हैं।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि सन 1936 से प्रचलित अग्निशमन विभाग में फायरमैन या स्टेशन अफसर पद पर आज तक किसी महिला की नियुक्ति नहीं हुई थी। केवल प्रशासनिक कार्य के लिए कुछ महिलाओं को विभाग में नियुक्ति मिली है। आग बुझाने का काम जोखिम से भरा होने के कारण महिलाओं को शायद इस क्षेत्र से दूर रखा गया था। मगर अब बदलते वक्त के साथ फायरमैन और स्टेशन अफसर के लिए नियुक्ति में महिलाओं के लिए 15 प्रतिशत स्थान संरक्षित रखे जाने का प्रस्ताव दिया गया है।

विभाग की ओर से भेजे गए प्रस्ताव पर कहा गया है कि इस कदम से महिलाओं में आत्म विश्वास बढ़ने के साथ उनके सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि गृह विभाग के अधीन आने वाली विभिन्न सेवाओं में केवल अग्निशमन को छोड़ अन्य के लिए 33 प्रतिशत स्थान महिलाओं के लिए संरक्षित रखा जा रहा है। देश में तमिलनाडु, मुंबई, जयपुर जैसे महानगरों में महिला अग्निशमन कर्मचारियों की नियुक्ति को देखते हुए ओडिशा अग्निशमन निदेशालय ने प्रदेश में फायरमैन व स्टेशन अफसर पद पर महिलाओं की नियुक्ति के लिए प्रस्ताव पेश किया है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.