Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Odisha Exit Poll 2024: चौंका रहे ओडिशा विधानसभा के एग्जिट पोल के आंकड़े, BJP और BJD के बीच कांटे की टक्कर

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 10:16 PM (IST)

    एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार इस बार ओडिशा में भाजपा को पिछली बार के मुकाबले विधानसभा की ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है। भाजपा इस बार 62 से 80 के बीच विधानसभा सीटें जीत सकती है। भाजपा को ओडिशा के पिछले विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर जीत मिली थी तो कांग्रेस ने केवल 9 सीटों पर ही जीत दर्ज करवाई थी।

    Hero Image
    ओडिशा की विधानसभा सीटों पर चौंका रहे एग्जिट पोल के नतीजे

    डिजिटल डेस्क, भुवनेश्वर। देश में सातवें चरण के चुनाव संपन्न होने के बाद कई टीवी चैनलों और सर्वे एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी। ऐसे में ओडिशा की सभी लोकसभा और विधानसभा सीटों पर भी एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस बार के एग्जिट पोल के नतीजों में ओडिशा की विधानसभा सीटों पर भाजपा और बीजद के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

    भाजपा और बीजद के बीच कांटे की टक्कर

    एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार, इस बार ओडिशा में भाजपा को पिछली बार के मुकाबले विधानसभा की ज्यादा सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही है।

    भाजपा इस बार 62 से 80 के बीच विधानसभा सीटें जीत सकती है। भाजपा को ओडिशा के पिछले विधानसभा चुनाव में 23 सीटों पर जीत मिली थी, तो कांग्रेस ने केवल 9 सीटों पर ही जीत दर्ज करवाई थी।

    वहीं, बात करें बीजू जनता दल की तो एग्जिट पोल के अनुसार बीजद भी इस बार 62 से 80 विधानसभा सीटें जीत सकती है। पिछली बार 2019 में हुए ओडिशा के विधानसभा चुनाव में बीजद को भव्य जीत मिली थी। बीजद ने पिछली बार 147 में से 112 विधानसभा सीटों पर कब्जा हासिल किया था।

    ओडिशा में चार चरणों में हुआ चुनाव

    बता दें कि ओडिशा में 147 विधानसभा सीटों पर चार चरणों में चुनाव हुआ और यह चारों चरण 13 मई, 20 मई, 25 मई और 01 जून को हुए। ओडिशा में आखिरी चरण में रात के 8 बजे तक 63.46 फिसदी वोटिंग हुई। जिसमें पुरी लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 67.96 प्रतिशत वोटिंग हुई।

    चौथे चरण में ओडिशा की सभी लोकसभा सीटों पर जमकर मतदान हुआ। यहां चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी भी ओडिशा के मतदाताओं के मतदान करने से नहीं रोक पाई।

    ये भी पढे़ें-

    Odisha Phase 7 Voting: ओडिशा में आखिरी चरण का चुनाव पूरा, जानिए कितने प्रतिशत वोटर्स ने किया मतदान

    Odisha Phase 7 Voting LIVE : ओडिशा में छह सीटों पर वोटिंग, शाम 5 बजे तक 62.46 प्रतिशत मतदान