Move to Jagran APP

Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में 5 दिन बाद फिर 2000 के नीचे आया संक्रमण का ग्राफ, 58 की मौत

Coronavirus Delta Plus Variant Update ओडिशा में बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 1648 नए मरीजों की पुष्टि हुई है और 58 संक्रमितों की मौत हो गई। यहां पांच दिन बाद एक बार फिर संक्रमण का ग्राफ दो हजार के नीचे आया है।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 19 Jul 2021 10:52 AM (IST)Updated: Mon, 19 Jul 2021 10:54 AM (IST)
Odisha Coronavirus 3rd Wave Update: ओडिशा में 5 दिन बाद फिर 2000 के नीचे आया संक्रमण का ग्राफ, 58 की मौत
ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1648 नए मामले

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 1648 नए मामले सामने आने के साथ ही 58 लोगों की मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 955 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 693 स्थानीय लोग संक्रमित हुए हैं। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 5116 तक पहुंच गई है। यहां उल्लेखनीय है कि पांच दिन बाद एक बार फिर प्रदेश में संक्रमण का ग्राफ दो हजार के नीचे आया है।

loksabha election banner

राज्य सूचना एवं जन संपर्क विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कटक जिले से आज सर्वाधिक 335 लोग संक्रमित मिले हैं जबकि खुर्दा जिले से 230, जाजपुर जिले से 113, जगतसिंहपुर जिले से 112, अनुगुल जिले से 89, बालेश्वर जिले से 83, भद्रक जिले से 77, मयूरभंज जिले से 77, नयागड़ जिले से 73, पुरी जिले से 67 नए लोग संक्रमित हुए हैं। उसी तरह से बरगड़ जिले से 17, बलांगीर जिले से 1, बौद्ध जिले से 5, देवगड़ जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 54, गजपति जिले से 5, गंजाम जिले से 11, झारसुगुड़ा जिले से 9, कालाहांडी जिले से 11, कंधमाल जिले से 15, केन्द्रापड़ा जिले से 50, केन्दुझर जिले से 21, कोरापुट जिले से 6, मालकानगिरी जिले से 35, नवरंगपुर जिले से 12, नुआपड़ा जिले से 7, रायगड़ा जिले से 21, सम्बलपुर जिले से 24, सोनपुर जिले से 10, सुन्दरगड़ जिले से 33 एवं स्टेटपुल में 44 लोग संक्रमित हुए हैं। 

राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 58 मृतकों में से खुर्दा जिले से सर्वाधिक 19 लोग हैं जबकि बरगड़ जिले से 7, गंजाम जिले से 5, बलांगीरि जिले से 4, बालेश्वर जिले से 3, कटक जिले से 3, पुरी जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3, अनुगुल जिले से 2, केन्द्रापड़ा जिले से 2, बौद्ध जिले से 1, ढेंकानाल जिले से 1, जाजपुर जिले से 1, झारसुगुड़ा जिले से 1, मयूरभंज जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हो गई है।

1648 नए मामलों के साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाख 55 हजार 974 तक पहुंच गई है। इसमें से 9 लाख 30 हजार 418 लोग स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 20 हजार 387 सक्रिय मामले हैं। उसी तरह से प्रदेश में अब तक 5116 लोगों की कोरोना से मौत हो जाने की जानकारी सरकार की तरफ से दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.