Odisha Corona Update: ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2870 नए मामले, 42 की मौत
Odisha Corona Update ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2870 नए मामले सामने आए हैं जबकि 42 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2652 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1218 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 2870 नए मामले सामने आए हैं जबकि 42 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है। नए संक्रमित मरीजों में 2652 क्वारेनटाइन से हैं जबकि 1218 स्थानीय लोग संक्रमित हुए है।
राज्य सुचना एवं जनसंपर्क विभाग से मिली जानकरी के मुताबिक आज कटक जिले से सर्वाधिक 440 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि खुर्दा जिले से आज 384, बालेश्वर जिले से 240, जाजपुर जिले से 191, पुरी जिले से 165, मयूभंज जिले से 164, केन्द्रापड़ा जलेसे 157, जगतसिंहपुर जिले से 112, नयागड़ जिले से 105 भद्रक जिले से 128 लोग संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा अनुगुल जिले से 99, बरगड़ जिले से 14, बलांगीर जिले से 29, बौद्ध जिले से 13, देवगड़ जिले से 5, ढेंकानाल जिले से 85, गजपति जिले से 7, गंजाम जिले से 11, झारसुगुड़ा जिले से 5, कालाहांडी जिले से 36, कंधमाल जिले से 25, केन्दुझर जिले से 66, कोरापुट जिले से 60, मालकानगिरी जिले से 57, नवरंगपुर जिले से 35, नुआपड़ा जिले से 7, रायगडा जिले से 50, सम्बलपुर जिले से 23, सोनपुर जिले से 10, सुन्दरगड़ जिले से 87, स्टेटपुल में 60 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
राज्य स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक प्रदेश में आज 42 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इसमें खुर्दा जिले से सर्वाधिक 8 लोगों ने दम तोड़ा है जबकि बरगड़ जिले से 5, सुन्दरगड़ जिले से 4, अनुगुल जिले से 3, झारसुगुड़ा जिले से 3, सम्बलपुर जिले से 3, गंजाम जिले से 3 तथा ढेंकानाल जिले से 2, जगतसिंहपुर जिले से 2, जाजपुर जिले से 2, कालाहांडी जिले से 2, पुरी जिले से 2, नयागड़ जिले से 2 एवं केन्दुझर जिले से 1 संक्रमित मरीज की मौत हुई है।
गौरतलब है कि प्रदेश में 2870 नए मामले को मिलाकर कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9 लाक 21 हजार 896 तक पहुंच गई है। इसमें से 8 लाख 87 हजार 420 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 30 हजार 227 लोगों का इलाज चल रहा है। उसी तरह से प्रदेश में अब तक 4196 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।