विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में अब सताएगी ठंड: 3 दिनों में 5 डिग्री तक गिरेगा तापमान, 9 जिलों में कोहरे की चेतावनी

Published: Wed, 25 Nov 2026 10:04 AM (IST)

ओडिशा में अगले दो से तीन दिनों में रात के तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की संभावना है, जिससे ठंड बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मौसम शुष्क रहेगा और कुछ जिलों में सुबह कोहरा छा सकता है।

ओडिशा में सताएगी ठंड (AI Generated Image)

ओडिशा में सताएगी ठंड (AI Generated Image)

HighLights

  1. अगले 2-3 दिनों में रात का पारा 3-5 डिग्री गिरेगा।

  2. भुवनेश्वर मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड बढ़ने का पूर्वानुमान जारी किया।

  3. बुधवार सुबह नौ जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाएगा।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में अब ठंड का असर धीरे-धीरे बढ़ने वाला है। अगले दो से तीन दिनों के दौरान रात के तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र, भुवनेश्वर ने यह पूर्वानुमान जारी किया है। हालांकि, फिलहाल राज्य में हल्की ठंड ही महसूस की जा रही है और अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बना हुआ है।

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। बुधवार को आसमान साफ रहने की संभावना है, जबकि सुबह के समय कुछ जिलों में कोहरा छा सकता है।

एक दिसंबर तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके बाद भी दो से तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।

श्रीलंका-तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है कम दबाव का क्षेत्र

बंगाल की खाड़ी में नवंबर के अंतिम दिनों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना जताई गई थी। हालांकि, इस संबंध में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) की ओर से फिलहाल कोई नया पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है।

कुछ मौसम मॉडल के अनुसार, संभावित कम दबाव का क्षेत्र श्रीलंका और तमिलनाडु की ओर बढ़ सकता है।

नौ जिलों में कोहरे की संभावना

बुधवार सुबह कटक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर, केंदुझर, कोरापुट और खुर्दा जिलों के कुछ स्थानों पर मध्यम स्तर का कोहरा छाने की संभावना है। वहीं, सुंदरगढ़, झारसुगुड़ा, संबलपुर और कोरापुट जिलों के कुछ इलाकों में सुबह घना कोहरा दर्ज किया गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।