Move to Jagran APP

Tokyo Olympics: भारतीय हाकी टीम को जब नहीं मिल रहे थे प्रायोजक तब आगे आए थे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक

Tokyo Olympics 2020 जब भारतीय हाकी टीम को प्रायोजक नहीं मिल रहे थे तब ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक आगे आये और वर्ष 2018 में ओडिशा भारतीय हाकी टीम का प्रायोजक बना। हाकी खेल के प्रति युवाओं के रूझान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई प्रतिस्‍पर्धाएं शुरू की।

By Babita KashyapEdited By: Published: Mon, 02 Aug 2021 02:33 PM (IST)Updated: Mon, 02 Aug 2021 02:35 PM (IST)
Tokyo Olympics: भारतीय हाकी टीम को जब नहीं मिल रहे थे प्रायोजक तब आगे आए थे ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी कई लोगों ने बधाई दी है।

भुवनेश्वर, शेषनाथ राय। भारतीय महिला हाकी टीम ने ओलंपिक प्रतिस्पर्धा में आज इतिहास रचते हुए पूरी दुनिया में भारत का नाम गौरवान्वित किया है। भारतीय महिला हाकी टीम को आज देश के कोण-अनुकोण से बधाइयां मिल रही हैं। ट्वीट एवं वि​भिन्न सोशल मीडिया के जरिए लोग बधाई दे रहे हैं। हालांकि एक दिन ऐसा भी था जब भारतीय हाकी टीम को प्रायोजक तक नहीं मिल रहे थे। तब हाकी खेल के विकास के लिए ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक आगे आये और वर्ष 2018 में ओडिशा भारतीय हाकी टीम का प्रायोजक बना।

loksabha election banner

हाकी खेल के प्रति युवाओं के रूझान बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रदेश में कई प्रतिस्‍पर्धाएं शुरू की। इसमें विश्वकप हाकी का आयोजन भी शामिल है। आज ओडिशा से पुरुष हाकी टीम में उप कप्तान वीरेन्द्र लाकरा हैं जबकि महिला टीम में दीप ग्रेस एक्का शामिल हैं। ऐसे में भारतीय टीम के जीतते ही ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भी कई लोगों ने बधाई दी है।

हाकी को भी प्राथमिकता

भारतीय हाकी टीम के पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने भारतीय महिला हाकी टीम को बधाई देने के साथ ही कहा है कि ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अन्य खेलों की ही तरह हाकी को भी प्राथमिकता दे रहे है। ओडिशा पिछले दो साल पुरुष एवं महिला हाकी टीम का प्रायोजक है। प्रायोजक के लिए जब कोई भी तैयार नहीं हो रहा था तब ओडिशा प्रायोजक बना। हाकी के प्रचार के लिए ओडिशा में विश्वकप का आयोजन किया गया, जिससे भारतीय टीम को बड़ी सफलता मिली है। हाकी कैंपस, चैंपियन्स ट्राफी का भी आयोजन किया गया। अगला विश्वकप भी राउरकेला एवं भुवनेश्वर खेला जाएगा।

कलिंग स्टेडियम को पहचान दिलायी

वहीं दलगत से ऊपर उठकर कांग्रेस के विधायक सुरेश राउतराय ने कहा है कि नवीन पटनायक ने हाकी को नई दिशा दी है। कलिंग स्टेडियम को नवीन ने नया रूप दिया है। बजट को 8 करोड़ से बढ़ाकर 30 करोड़ रुपया कर दिया है। ओडिशा में नवीन ने खुद हाकी मैच आयोजन कर पूरी दुनिया के सामने कलिंग स्टेडियम को पहचान दिलायी है। वहीं सुन्दरगड़ जिले में नए हाकी स्टेडियम की व्यवस्था करने वाले मुख्यमंत्री को कांग्रेस विधायक ने धन्यवाद दिया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.