मुख्यमंत्री मोहन माझी का बड़ा एक्शन: ओडिशा में दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित, दोनों हैं जेल में बंद
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर ओडिशा सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। वाणिज्य एवं ...और पढ़ें

ओडिशा में दो वरिष्ठ अधिकारी निलंबित (सांकेतिक तस्वीर)
HighLights
मुख्यमंत्री मोहन माझी के निर्देश पर हुई यह कार्रवाई।
दो वरिष्ठ अधिकारी अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं।
सरकारी सेवा नियमों के तहत निलंबन की कार्रवाई की गई।
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के निर्देश पर राज्य सरकार ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मुख्यमंत्री ने दोनों अधिकारियों के निलंबन संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।
निलंबित अधिकारियों में वाणिज्य एवं परिवहन विभाग के अतिरिक्त सचिव अरुण कुमार बिश्वाल तथा कटक सर्किल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सुजीत कुमार राउल शामिल हैं। दोनों अलग-अलग मामलों में गिरफ्तार होकर जेल में हैं।
गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार अरुण कुमार बिश्वाल की गिरफ्तारी के बाद उन्हें जेल भेजा गया था। वहीं कटक सर्किल जेल के वरिष्ठ अधीक्षक सुजीत कुमार राउल भी गिरफ्तारी के बाद न्यायिक हिरासत में हैं।
सरकारी सेवा नियमों के तहत किसी सरकारी अधिकारी के 48 घंटे से अधिक समय तक जेल या न्यायिक हिरासत में रहने की स्थिति में निलंबन की कार्रवाई की जाती है। इसी प्रावधान के तहत दोनों अधिकारियों को निलंबित किया गया है।
मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने दोनों अधिकारियों के निलंबन प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया है। सरकार की इस कार्रवाई को प्रशासनिक जवाबदेही और सेवा नियमों के अनुपालन के रूप में देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- ओडिशा विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, अनुसूचित जाति की जमीन की अनुमति के नाम पर घूस ले रहा राजस्व सहायक गिरफ्तार
