Move to Jagran APP

दूसरा रजत पदक जीतने पर दुती चंद को ओडिशा सरकार से मिलेगा दोगुना इनाम

मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियन गेम्स में दूसरा रजत पदक जीतने पर महिला धावक दुती चंद को दोगुना इनाम देने की घाेषणा की है।

By BabitaEdited By: Published: Thu, 30 Aug 2018 04:20 PM (IST)Updated: Thu, 30 Aug 2018 04:49 PM (IST)
दूसरा रजत पदक जीतने पर दुती चंद को ओडिशा सरकार से मिलेगा दोगुना इनाम
दूसरा रजत पदक जीतने पर दुती चंद को ओडिशा सरकार से मिलेगा दोगुना इनाम

भुवनेश्वर, जेएनएन। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने महिला धावक दुती चंद के दूसरा रजत पदक जीतने पर अतिरिक्त डेढ़ करोड़ रुपए देने की घोषणा की है। दुती चंद ने 23.20 सेकेंड में 200 मीटर दौड़ पूरी की। इससे पहले पहला पदक जीतने के बाद भी दुती चंद को डेढ़ करोड़ रुपये बतौर इनाम देने का ऐलान किया गया था।

loksabha election banner

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने एशियन गेम्स 2018 में महिला 200 मीटर में रजत पदक जीतने के लिए धावक दुती चंद के लिए डेढ़ करोड़ रुपये का अतिरिक्त नकद इनाम घोषित किया। इससे पहले भी महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में रजत जीतने के बाद उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये का नकद इनाम घोषित किया था।

गौरतलब है कि इससे पहले भी एशियन गेम्स में देश के लिए महिलाओं की सौ मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाली धाविका दुती चांद को राज्य सरकार ने पुरस्कृत करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने  कहा था कि ओडिशा सरकार दुती चांद को डेढ़ करोड़ रुपये पुरस्कार स्वरूप प्रदान करेगी। दुती ने अपनी प्रतिभा की बदौलत न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि सौ मीटर दौड़ में देश के लिए यह गौरव दुती चांद ने दिलाया है।

इससे पहले 1998 एशियन गेम्स में ओडि़आ एथलीट रचिता पंडा मिस्त्री ने इसी वर्ग में कांस्य पदक जीता था। मुख्यमंत्री ने कहा है कि हमें गर्व है कि वर्तमान समय में देश में महिला एवं पुरुष दोनों क्षेत्र में तेज धावक ओडिशा से हैं। उन्होंने कहा कि ओडिशा सरकार एथलेटिक्स पर विशेष ध्यान दे रही है। इसका परिणाम हमें हाल ही के दिनों में देखने को भी मिल रहा है। राज्य में युवा प्रतिभाओं की कमी नहीं है, उन्हें बस जरूरत है प्रोत्साहन देने की, जो कि हमारी सरकार कर रही है। सरकार राज्य स्तरीय एथलेटिक्स एकेडमी खोलने की योजना तैयार कर ली है जिसे बहुत जल्द लांच किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.