ओडिशा विधानसभा में कंकाल कांड पर बवाल, कांग्रेस ने मुख्यमंत्री से मांगा इस्तीफा
ओडिशा विधानसभा में कंकाल कांड को लेकर भारी हंगामा हुआ, जहां कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री के इस्तीफे की मांग करते ...और पढ़ें

कंकाल कांड पर विधानसभा में हंगामा, कांग्रेस ने सीएम से मांगा इस्तीफा

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। बैंक में कंकाल ले जाने की सनसनीखेज घटना को लेकर गुरुवार को ओडिशा विधानसभा में जोरदार हंगामा देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस विधायकों ने सदन में जमकर नारेबाजी की और मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग करते हुए वॉकआउट कर दिया।
इसी बीच मामले की जांच भी तेज हो गई है। राजस्व आयुक्त (आरडीसी) आज पाटणा ब्लॉक के डिआनाली गांव पहुंचे और घटना से जुड़े जितु मुंडा के घर जाकर उनसे बातचीत की। इस घटना ने राज्य ही नहीं, पूरे देश में हलचल मचा दी है।
स्पीकर के सामने नारेबाजी
विधानसभा के विशेष सत्र की शुरुआत होते ही कांग्रेस विधायक विरोध में खड़े हो गए। उन्होंने स्पीकर के आसन के सामने पहुंचकर नारेबाजी की और पोस्टर लहराए।
कांग्रेस का कहना है कि यह मामला सरकार की संवेदनहीनता को उजागर करता है, इसलिए मुख्यमंत्री को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।
उल्लेखनीय है कि आज आयोजित विशेष सत्र में ‘भारतीय लोकतंत्र में महिलाओं की भागीदारी’ विषय पर चर्चा प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी इस पर प्रस्ताव पेश करेंगे। इसके बाद सभी दलों के विधायक अपनी-अपनी बात रखेंगे और अंत में मुख्यमंत्री जवाब देंगे।
यह भी पढ़ें- बैंक में बहन का कंकाल लेकर पहुंचा भाई, घटना सुन भड़के राजस्थान के कृषि मंत्री; मदद की भी कही बात
यह भी पढ़ें- केन्दुझर कंकाल मामले में बैंक ने दी सफाई, कहा- नशे की हालत में कब्र खोदकर बहन का कंकाल लेकर पहुंचा था शख्स
यह भी पढ़ें- Odisha Skeleton Case: बहुचर्चित केन्दुझर कंकाल मामले पर एनएचआरसी लिया संज्ञान, जांच के दिए निर्देश
यह भी पढ़ें- कंकाल लेकर बैंक पहुंचने की घटना पर सियासत तेज, BJD बोली- समाज को झकझोर दिया; BJP ने दिया कार्रवाई का भरोसा
