विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 04, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cabinet Reshuffle In Odisha: ओडिशा कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं ये नए चेहरे

By Sachin Kumar MishraEdited By:
Published: Sat, 04 Jun 2022 03:09 PM (IST)Updated: Sat, 04 Jun 2022 08:21 PM (IST)

Cabinet Reshuffle In Odisha ओडिशा नवीन पटनायक के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह पहला मौका है जब विधानसभा अध्यक्ष ...और पढ़ें

ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल में होगा बदलाव। फाइल फोटो
ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने दिया इस्तीफा, मंत्रिमंडल में होगा बदलाव। फाइल फोटो

भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा विधानसभा अध्यक्ष सहित राज्य के सभी 20 मंत्रियों ने शनिवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। नवीन पटनायक के मुख्यमंत्री बनने के बाद से यह पहला मौका है, जब विधानसभा अध्यक्ष के साथ पूरे मंत्रिमंडल का इस्तीफा हुआ है। रविवार को नए मंत्रिमंडल शपथ विधि समारोह रखा गया है। ऐसे में नए मंत्रिमंडल में किसे शामिल किया जाएगा, उसको लेकर चर्चा शुरू हो गई है। सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष सूर्यनारायण पात्र ने विधानसभा अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया है। पात्र ने अपना इस्तीफा पत्र विधानसभा उपाध्यक्ष को भेज दिया है। इसके बाद मंत्रियों के इस्तीफा देने का सिलसिला शुरू हुआ और एक के बाद एक मंत्रियों ने अपना इस्तीफा दे दिया है। मंत्रियों के इस्तीफा के बाद मुख्यमंत्री नवीन पटनायक नए मंत्रिमंडल का गठन करेंगे। रविवार को 11:45 बजे नए मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किए जाने की सूचना मिली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव व नगर निगम व निकाय चुनाव में मिली सफलता के बाद पार्टी अब 2024 में होने वाले आम चुनाव पर है। ऐसे में पार्टी संगठन को मजबूत करने के के लिए पार्टी के एवं कुशल नेताओं को पर्यक्षक का दायित्व दिया जाएगा।

इसलिए बनी रणनीति

गौरतलब है कि 2019 आम चुनाव से पहले 2017 पंचायत चुनाव के बाद नवीन पटनायक ने मंत्रिमंडल में बड़ा बदलाव किया था। इसी रणनीति को पुन: लागू करने को लेकर चर्चा की जा रही है। 2019 में बीजद की यह रणनीति सफल हुई और बीजद ने 100 से अधिक सीट जीतने में सफल हुई थी। हालांकि वर्ष 2019 में 2012 की तरह एकतरफा सांसद सीट नहीं मिल पाए थे। ऐसे बीजद इस बार विधायकों के साथ ही अधिक सांसद जिताने के लिए अभी से रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए जिला, चुनाव क्षेत्र, संसदीय क्षेत्र में पार्टी नेताओं को पर्यवेक्षक का दायित्व देने की बात को लेकर भी चर्चा हो रही है।

इस्तीफा देने वाले मंत्रियों की सूची

1. कृषि व उच्च शिक्षा मंत्री अरुण कुमार साहू

2. जंगल पर्यावरण मंत्री बिक्रम केशरी आरुख

3. स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास

5. वित्त मंत्री निरंजन पुजारी

6. व्यापार व परिवहन मंत्री पद्मनाभ बेहेरा

7. राजस्व व आपदा संचालन मंत्री सुदाम मरांडी

8. खदान व इस्पात मंत्री प्रफुल्ल मलिक

9. पंचायती राज व कानून मंत्री प्रताप जेना

10. खाद्य व समवाय मंत्री रणेंद्र प्रताप सिंह

11. श्रम व ग्रामीण विकास मंत्री सुशांत सिंह

12. महिला व शिशु कल्याण मंत्री टुकुनी साहू

13. सामाजिक न्याय व सशक्तिकरण मंत्री अशोक चंद्र पंडा

14. ऊर्जा व उद्योग मंत्री दिव्य शंकर मिश्रा

15. एससी-एसटी विभाग के मंत्री जगन्नाथ सारका

16. ओडिया भाषा व संस्कृति मंत्री ज्योति प्रकाश पाणिग्रही

17. वयन व हथकरघा मंत्री पद्मिनी धदियान

18. कौशल विकास मंत्री प्रेमानंद नायक

19. जल संसाधन व सूचना तथा जनसंपर्क मंत्री रघुनंदन दास

20. स्कूल व जन शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास

21. इलेक्ट्रानिक्स व सूचना प्रयुक्ति मंत्री तुषार कांति बेहेरा।

समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक, ओडिशा में कैबिनेट फेरबदल के लिए राज्य कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। रविवार दोपहर 12 बजे नए मंत्री शपथ लेंगे। यह जानकारी आधिकारिक सूत्र ने दी।

महिला विधायक को मिल सकता है विधानसभा अध्यक्ष दायित्व, ये हैं संभावित चेहरे

ओडिशा सरकार के विधानसभा अध्यक्ष के साथ ही सभी मंत्री इस्तीफा दे चुके हैं। रविवार को नए मंत्रिमंडल का गठन होगा। 20 मंत्री के इस्तीफा देने के बाद किसे अवसर मिलेगा, किसके पास मंत्री पद के शपथ के लिए फोन जाएगा, इसे लेकर बीजद विधायकों की बेचैनी बढ गई है। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक अपनी पांचवीं पारी के तीसरे साल में मंत्री मंडल को बदलने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बार के उनके मंत्रिमंडल में युवा व महिलाओं को विशेष महत्व मिल सकता है। सूत्रों से यह भी खबर सामने आ रही है कि ओडिशा के इतिहास में पहली बारी विधानसभा अध्यक्ष का दायित्व महिला नेता को मिलने जा रहा है।

संभावित मंत्रियों की सूची

1. विधायक व्योमकेश राय

2. विधायक प्रीति रंजन घड़ेई,

3. विधायक प्रदीप महारथी,

4. विधायक बद्री नारायण पात्र

5. विधायक अतनु सव्यसाची नायक

6. विधायक सुशांत राउत

7. विधायक रोहित पुजारी

8. विधायक बासंती हेम्ब्रम

9. विधायक प्रदाप देव

10. विधायक लतिका प्रधान

11. विधायक प्रदीप अमात