विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ओडिशा में चक्रवात 'अर्णव' के बीच समुद्र में लापता हुए 20 से अधिक मछुआरे, एक सप्ताह से संपर्क टूटा

Published: Tue, 27 Oct 2026 11:50 AM (IST)

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से 20 से अधिक मछुआरे एक सप्ताह पहले समुद्र में गए थे और चक्रवात अर्णव के कारण लापता हो गए हैं।

समुद्र में लापता हुए 20 से अधिक मछुआरे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

समुद्र में लापता हुए 20 से अधिक मछुआरे (एआई जेनरेटेड तस्वीर)

HighLights

  1. केंद्रपाड़ा से 20 से अधिक मछुआरे लापता।

  2. चक्रवात अर्णव के कारण समुद्र में फंसे होने की आशंका।

  3. प्रशासन द्वारा लगातार तलाश जारी, परिजन चिंतित।

जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा के केन्द्रापड़ा जिले के महाकालपड़ा क्षेत्र की पेटछेला पंचायत के 20 से अधिक मछुआरे लापता हो गए हैं। ये सभी करीब एक सप्ताह पहले समुद्र में मछली और केकड़ा पकड़ने के लिए गए थे। 

इसी दौरान चक्रवात अर्णव के प्रभाव से मौसम में अचानक बदलाव आने के बाद उनके लांचगोला द्वीप समूह में फंस जाने की आशंका जताई जा रही है। मछुआरों के लापता होने की सूचना से उनके स्वजन चिंतित हैं।

लांचगोला द्वीप समूह में फंस गए 

जानकारी के अनुसार, पेटछेला पंचायत के मछुआरे समुद्र में केकड़ा पकड़ने के लिए गए थे। इसी बीच मौसम बिगड़ने के कारण उनके संपर्क से बाहर होने की बात सामने आई है।

आशंका है कि प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते वे लांचगोला द्वीप समूह में फंस गए हैं। हालांकि, अब तक उनके वास्तविक ठिकाने और स्थिति के बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है।

प्रशासन की ओर से तलाश जारी

केन्द्रापड़ा के जिलाधिकारी रघुराम अय्यर ने बताया कि मामले पर राजनगर के वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) नजर रख रहे हैं। गश्ती के दौरान द्वीप समूह में किसी के मौजूद नहीं होने की जानकारी मिली है। इसके बावजूद लापता मछुआरों का पता लगाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

प्रशासन की ओर से उनकी तलाश जारी है। हालांकि, अभी तक मछुआरों के संबंध में कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। ऐसे में उनके स्वजनों की चिंता बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें- 'अर्णव' का रौद्र रूप: 135km/H की रफ्तार से बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट