ओडिशा में घोषित हुआ मैट्रिक परीक्षा परिणाम, लड़कों की तुलना में लड़कियों ने मारी बाजी, सीएम पटनायक ने दीं शुभकामनाएं
Odisha 10th class result declared ओडिशा में मैट्रिक परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया। कटक बोर्ड कार्यालय में आनुष्ठानिक के तौर पर शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। इस साल पास दर 90.55 प्रतिशत हुआ है।
भुवनेश्वर, जागरण संवाददाता। ओडिशा में मैट्रिक परीक्षा परिणाम प्रकाशित किया गया। कटक बोर्ड कार्यालय में आनुष्ठानिक के तौर पर शिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। इस साल पास दर 90.55 प्रतिशत हुआ है। इस साल 5 लाख 26 हजार 818 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दिया था। इनमें से 5 लाख 17 हजार 847 छात्र छात्रा पास हुए हैं जबकि 8699 छात्र-छात्रा फेल हुए हैं। छात्रों की पास दर 88.77 प्रतिशत है जबकि छात्राओं की पास 92.37 प्रतिशत है। इस तरह छात्रों की तुलना में छात्राओं की पास दर अधिक हुई है।
इस साल 2 लाख 56 हजार 857 लड़के पास हुए हैं जबकि 2 लाख 60 हजार 970 लड़कियों ने मैट्रिक परीक्षा पास की है। ए वन ग्रेड में 8 हजार 119 छात्र-छात्रा पास हुए हैं जबकि ए टू ग्रेड में 54 हजार 889 छात्र-छात्रा पास हुए हैं। बी वन ग्रेड में 1 लाख 20 हजार 203 छात्र-छात्रा पास हुए हैं जबकि बी टू ग्रेड में 1 लाख 42 हजार 266 छात्र-छात्रा पास हुए हैं। सी ग्रेड में 1 लाख 16 हजार 111 छात्र-छात्रा तथा डी ग्रेड में 59 हजार 245 छात्र-छात्रा एवं ई ग्रेड में 14 हजार 647 छात्र-छात्रा पास हुए हैं। 7790 छात्र-छात्रा फेल हुए हैं।
राज्य में 1170 स्कूल के सभी छात्र-छात्रा पास हुए हैं जबकि 3 स्कूल में एक भी छात्र-छात्रा पास नहीं हुए हैं। इसमें मालकानगिरी जिले के दो स्कूल एवं अनुगुल जिले से एक स्कूल शामिल हैं। मालकानगिरी जिले के दो स्कूल में दो बच्चे पढ़ रहे थे जबकि अनुगुल जिले के एक स्कूल में 2 बच्चे पढ़ रहे थे। इस साल 28 अप्रैल से 7 मई तक परीक्षा हुई थी। 5 लाख से अधिक छात्र-छात्रा परीक्षा दिए थे। 21 मई से राज्य के 58 केन्द्र में परीक्षा कापियों की जांच हुई थी। इस साल नई जांच पद्धति से परीक्षा कापियों की जांच हुई है। इंटरनल आसेस्मेंट, समेटिव आसेस्मेंट वन एवं समेटिव आसेस्मेंट टू के वेटेज के आधार पर बच्चों को मार्क दिया गया है।
गौरतलब है कि 2021 में पास दर 97.89 प्रतिशत था। पिछले साल रिकार्ड संख्या में छात्र-छात्रा पास हुए थे। पिछले साल 5 लाख 74 हजार 125 बच्चे परीक्षा दिए थे जिसमें से 5 लाख 62 हजार 10 बच्चे पास हुए थे।
नवीन पटनायक ने ट्वीट कर दी छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं
कटक स्थित बोर्ड कार्यालय से जनशिक्षा मंत्री समीर रंजन दास ने आज मैट्रिक परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के बाद ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर अपनी शुभकामना दी है। नवीन पटनायक ने ट्वीट कर लिखा है कि दशवीं बोर्ड परीक्षा में पास होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को मेरी शुभकामना है। परीक्षा देने वाले सभी छात्र-छात्राओं के प्रयास प्रशंसनीय है। आशानुरूप परिणाम ना पाने वाले छात्र हमेशा आगे बढ़ने के लिए अपना कठिन परिश्रम प्रयास जारी रखें। सभी छात्रों की मेरी यही शुभकामना है