विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कभी दूसरों के घरों में काम करने वालीं निशी बोदरा बनीं AIFF लाइसेंसधारी कोच, क्योंझर की बेटियों को दे रही हैं फुटबॉल की ट्रेनिंग

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:43 PM (IST)

निशी बोदरा, जो कभी दूसरों के घरों में काम करती थीं, अब टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से AIFF लाइसेंसधारी फुटबॉल कोच बन गई हैं।

निशी बोदरा ने अपनी कड़ी मेहनत और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का कोचिंग लाइसेंस हासिल कर एक मिसाल कायम की है।

निशी बोदरा ने अपनी कड़ी मेहनत और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का कोचिंग लाइसेंस हासिल कर एक मिसाल कायम की है।

HighLights

  1. निशी बोदरा ने AIFF कोचिंग लाइसेंस हासिल कर मिसाल कायम की।

  2. कभी दूसरों के घरों में काम करती थीं, अब कोच बनकर प्रेरणा बनीं।

  3. क्योंझर में 140 से अधिक लड़कियों को फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रही हैं।

गिरीधारी लाल, बड़बिल। कहा जाता है कि हौसले बुलंद हों, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है। इस बात को सच साबित कर दिखाया है क्योंझर जिले के बड़बिल की रहने वाली 24 वर्षीय निशी बोदरा ने। 
 
कभी अपने परिवार का पेट पालने के लिए दूसरों के घरों में काम करने वाली निशी आज फुटबॉल के मैदान में 140 से अधिक बेटियों का भविष्य संवार रही हैं। 
 
अपनी कड़ी मेहनत और टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से उन्होंने अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (AIFF) का कोचिंग लाइसेंस हासिल कर एक मिसाल कायम की है।
 

चुनौतियों से भरा रहा शुरुआती सफर 

निशा का शुरुआती जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। कम उम्र में ही सिर से पिता का साया उठ जाने के बाद उन्हें रिश्तेदारों के यहां आश्रय लेना पड़ा। 
 
परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी, जिसके कारण उन्हें मजबूरी में दूसरों के घरों में काम करना पड़ा। हालांकि, इन विकट परिस्थितियों में भी एक शिक्षक ने उन्हें पढ़ाई जारी रखने के लिए प्रेरित किया। 
 
वर्ष 2013 में जब वह सातवीं कक्षा में थीं, तब स्कूल में सहपाठियों के साथ फुटबॉल खेलते समय उनकी मुलाकात कोच बादल महाकुड़ से हुई।
 
कोच बादल महाकुड़ ने उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें खेल सामग्री के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। पूर्व संतोष ट्रॉफी खिलाड़ी बादल महाकुड़ ने टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से वर्ष 2014 में लड़कियों के लिए फुटबॉल प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत की थी। 
 
शुरुआत में इस सेंटर से 25 लड़कियां जुड़ी थीं, लेकिन आज यहां क्योंझर और सुंदरगढ़ जिले की 140 से अधिक बालिकाएं फुटबॉल का ककहरा सीख रही हैं।
 

हार को बनाया जीत की सीढ़ी 

निशी का खेल का सफर भी आसान नहीं था। बरगढ़ में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता के पहले ही मैच में उनकी टीम को 12-0 से करारी हार का सामना करना पड़ा था। 
 
लेकिन निशी ने निराश होने के बजाय इसे एक चुनौती के रूप में स्वीकार किया। वर्ष 2022 में एसडीसी (SDC) कप सहित कई प्रतियोगिताओं में उन्होंने अपने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया। 
 
उनकी नेतृत्व क्षमता को देखते हुए कोच बादल ने उन्हें कोचिंग को अपना करियर बनाने की सलाह दी।
 

अब खुद कोच बनकर दूसरों को कर रही हैं प्रशिक्षित 

टाटा स्टील फाउंडेशन के सहयोग से निशी ने AIFF का 'ई' और 'डी' कोचिंग लाइसेंस हासिल किया। वर्तमान में वह जोड़ा क्षेत्र में 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सप्ताह में पांच दिन फुटबॉल का प्रशिक्षण दे रही हैं।
 
निशी बताती हैं कि शुरुआत में उनका सपना सिर्फ एक अच्छा खिलाड़ी बनने का था, लेकिन समय के साथ उन्हें महसूस हुआ कि एक कोच बनकर वह अपने जैसी अन्य लड़कियों को भी आगे बढ़ने का अवसर दे सकती हैं। 
 
वहीं, टाटा स्टील फाउंडेशन के खेल विभाग के सहायक प्रबंधक चिन्मय बोरा ने कहा कि निशी की सफलता यह साबित करती है कि सही अवसर और मार्गदर्शन मिलने पर बेटियां हर क्षेत्र में अपना मुकाम हासिल कर सकती हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।