कांग्रेस की कथनी करनी एक : निरंजन पटनायक
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस उत्साह से लवरेज दिख रही है।
संवादसूत्र, भुवनेश्वर : मध्यप्रदेश, राजस्थान और छतीसगढ़ में सत्ता संभालने के बाद कांग्रेस उत्साह से लवरेज लग रही है। इसका असर ओडिशा कांग्रेस पर भी साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। विगत 18 साल से राज्य में सत्ता से दूर रही कांग्रेस को लगने लगा है कि वह इन प्रदेशों की तरह ओडिशा में भी सत्ता पर काबिज हो सकती है। छतीसगढ़ में भूपेश बघेल के शपथ समारोह में शिरकत कर लौटे प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के अध्यक्ष निरंजन पटनायक ने कहा कि कांग्रेस की कथनी और करनी एक है। अगर ओडिशा में कांग्रेस सत्ता में लौटती है तो यहां भी किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा। पटनायक ने कहा कि 2019 में अगर कांग्रेस के हाथ में सत्ता आती है तो पहला काम होगा किसानों के ऋण की माफी। उन्होंने कहा कि यह काम केवल कांग्रेस ही कर सकती है। उन्होंने विपक्ष पर तंज कसा कि दूसरी पार्टियां तो केवल घोषणा करती हैं मगर कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा भी करती है।