विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Naba Kishore Das: क्राइम ब्रांच के सवालों के घेरे में आया गोपालकृष्‍ण, दो घंटे तक पूछे गए तमाम सवाल

By Jagran NewsEdited By: Arijita Sen
Published: Mon, 30 Jan 2023 05:01 PM (IST)

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को गोली मारे जाने की घटना ...और पढ़ें

आरोपित एएसआइ से क्राइम ब्रांच ने की दो घंटे तक पूछताछ
आरोपित एएसआइ से क्राइम ब्रांच ने की दो घंटे तक पूछताछ

अनुगुल, संतोष कुमार पांडेय। बीती रात क्राइम ब्रांच के एडीजी अरुण बोथरा ने सुंदरगढ़ आकर पुलिस बैरक में रखे गए मुख्य आरोपी गोपाल दास से दो घंटे तक पूछताछ की। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने उससे 50 से ज्यादा सवाल पूछे हैं। हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि गोपाल ने हत्या के बारे में क्या कहा, उसने सवालों के जवाब कैसे दिए, उसने मंत्री नव दास की हत्या क्यों की। वहीं एडीजी अरुण बोथरा ने मीडिया के सामने इस संदर्भ में कोई जानकारी नही दी है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री की हत्या घटना के बाद ही ओडिशा सरकार ने क्राइम ब्रांच जांच के निर्देश दे दिए हैं। सरकार के निर्देश मुताबिक क्राइम ब्रांच की एक टीम एडीजी अरुण बोथरा के नेतृत्व में वहां पहुंच गई है और घटना की छानबीन शुरू कर दी है।

जानें क्‍या था मामला

ओडिशा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री और झारसुगुड़ा के विधायक नव किशोर दास को एक पुलिसकर्मी ने गोली मार दी, जिसके चलते उनकी मृत्‍यु हो गई। घटना दोपहर करीब सवा बारह बजे झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर में गांधी चौक पर हुई। मौके पर आयोजित जनसभा में शामिल होने के लिए पहुंचे स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के गाड़ी से बाहर निकलते ही एएसआइ ने अपनी सर्विस रिवॉल्‍वर गोली चला दी। एएसआई ने छह राउंड फायरिंग की, जिसमें से एक गोली मंत्री के सीने में लगी। इसके बाद उन्‍हें आनन-फानन में अपोलो अस्‍पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्‍टरों के काफी प्रयास के बाद भी उन्‍हें बचाया नहीं जा सका। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- Naba Kisore Das Shot: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नव किशोर दास को ASI ने सीने में मारी गोली, हालत गंभीर

इस गंभीर बीमारी की चपेट में है आरोपित एएसआइ

इस बीच बताया जा रहा है कि एएसआई गोपालकृष्ण बायपोलर डिसऑर्डर का शिकार है। वह पिछले आठ सालों से इसकी दवाइयां ले रहा है। गोपालकृष्‍ण के डॉक्‍टर और उसके परिवार के सदस्‍यों ने इसकी पुष्टि की है। डॉक्‍टर ने यह तक कहा है कि उसका अपने गुस्‍से पर कोई कंट्रोल नहीं है। 

यहां पढ़ें पूरी खबर- Naba Kishore Das: आरोपित गोपाल कृष्‍ण ने बतौर कॉन्‍स्‍टेबल की थी करियर की शुरुआत, इस खतरनाक बीमारी का है शिकार